एक्सप्लोरर

Bihar Elections: बिहार चुनाव से पहले बड़े समीकरणों की दस्तक! अकेले चुनाव लड़ने पर जीतन राम मांझी ने दी सफाई

Jitan Ram Manjhi: HAM प्रमुख जीतन राम मांझी ने सफाई दी कि अकेले चुनाव लड़ने की बात केवल कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए कही गई थी. सीट बंटवारे पर जल्द फैसला लेने का संकेत दिया है.

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने स्पष्ट किया कि बिहार विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ने की उनकी बात वास्तविक नहीं थी, बल्कि केवल पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए कही गई थी.

दिल्ली में हाल ही में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में मांझी के भाषण से सियासी हलचल मची थी, लेकिन अब उन्होंने साफ कर दिया है कि राजग में किसी तरह का मतभेद नहीं है और सभी दल मिलकर चुनावी मैदान में उतरेंगे.

मांझी की सफाई और गठबंधन की स्थिति

मांझी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनका मकसद केवल कार्यकर्ताओं को प्रेरित करना था. उन्होंने कहा, "जरूरत पड़ने पर हम 243 सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन हमारी प्राथमिकता यही है कि NDA एकजुट होकर बेहतर प्रदर्शन करे." उन्होंने बताया कि सीट बंटवारे का फॉर्मूला उपराष्ट्रपति चुनाव के बाद तय होगा.

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान की 40 से अधिक सीटों की मांग पर उन्होंने नाराजगी भी जताई. मांझी ने याद दिलाया कि 2020 में पासवान की बगावत के चलते JDU की सीटें प्रभावित हुई थीं.

INDIA गठबंधन की बैठकें भी तेज

वहीं, विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' (INDIA) ने भी अपनी तैयारियों को तेज किया है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में करीब तीन घंटे चली बैठक में सभी दलों ने अब तक की रणनीति पर चर्चा की. कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने बैठक के बाद कहा कि "वोटर अधिकार यात्रा" सफल रही और जनता का माहौल सकारात्मक है.

कांग्रेस, RJD, तीन वाम दल और वीआईपी वर्तमान में इस गठबंधन का हिस्सा हैं. पीटीआई के अनुसार, अल्लावरु ने कहा कि कुछ और दलों को साथ लाने की कोशिश जारी है. उन्होंने गठबंधन के सहयोगियों से त्याग और सामंजस्य की अपील भी की.

सीट बंटवारे पर जोर

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने संकेत दिया कि जल्द ही सीट बंटवारे का फार्मूला तय किया जाएगा. वहीं वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी ने कहा कि संभवत 15 सितंबर तक इस मसले पर अंतिम फैसला हो जाएगा. उन्होंने कहा कि अपनी उम्मीदों का अभी खुलासा नहीं करेंगे, लेकिन विभिन्न भाषणों में वह संकेत पहले ही दे चुके हैं.

मांझी और विपक्षी दलों के ये बयान स्पष्ट करते हैं कि बिहार में चुनावी माहौल अब तेजी से गर्माने लगा है. जहां राजग के भीतर सीटों को लेकर खींचतान की संभावना है, वहीं विपक्षी गठबंधन भी दलों को साधने की कवायद में जुटा है. ऐसे में आने वाले दो हफ्तों में बिहार की सियासत में बड़े समीकरण तय हो सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव में जीत पर तेजस्वी यादव गदगद, मगर EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल
MLC चुनाव में जीत पर तेजस्वी यादव गदगद, मगर EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल
Bihar MLC Election Results Live: 8 में से 5 सीटों के नतीजे घोषित, 3 पर फंसा पेच, CM सम्राट का रिएक्शन आया
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: 8 में से 5 सीटों के नतीजे घोषित, 3 पर फंसा पेच, CM सम्राट का रिएक्शन आया
सारण में ट्रक और ऑटो की जोरदार भिड़ंत, डेढ़ साल के बच्चे समेत 4 की मौत
सारण में ट्रक और ऑटो की जोरदार भिड़ंत, डेढ़ साल के बच्चे समेत 4 की मौत
Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
बिहार विधान परिषद चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ के नतीजों पर BJP क्या करेगी? केशव मौर्य ने दिए बड़े संकेत
वाराणसी, लखनऊ के नतीजों पर BJP क्या करेगी? केशव मौर्य ने दिए बड़े संकेत
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget