एक्सप्लोरर

बिहार: महागठबंधन में CM फेस पर बखेड़ा! क्या सीटों की खींचतान के लिए कांग्रेस ने फेंका 'पासा'?

Bihar Assembly Election 2025: कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने कहा है कि जिस पार्टी के ज्यादा विधायक जीतकर आएंगे मुख्यमंत्री उसी पार्टी का होगा. पढ़िए इस पर किसने क्या कहा है.

Bihar Politics: 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में सीएम पद के चेहरे को लेकर बखेड़ा शुरू हो गया है. कांग्रेस का अलग स्टैंड है तो वहीं वामदल आरजेडी के समर्थन में है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक अजीत शर्मा ने कहा है कि जिस पार्टी के ज्यादा विधायक जीतकर आएंगे मुख्यमंत्री उसी पार्टी का होगा. उनके बयान के बाद से सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या सीटों के लिए प्रेशर बने इसलिए तो ऐसा बयान नहीं दिया गया है?

अजीत शर्मा ने यहां तक कहा है कि मुख्यमंत्री और सीटों पर कांग्रेस आलाकमान निर्णय लेंगे. राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे इन मुद्दों पर निर्णय लेंगे. अभी यही है कि सामूहिक नेतृत्व में विधानसभा चुनाव महागठबंधन लड़ेगा. अजीत शर्मा ने यह भी कहा है कि 70 सीट से कम पर चुनाव लड़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता है. कांग्रेस की ओर से भले यह बयान आया हो लेकिन महागठबंधन के बाकी दल सहमत नहीं हैं.

वामदल ने अजीत शर्मा को बताया बड़बोला विधायक

वामदल पूरी तरह आरजेडी के समर्थन में है. कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा पर को बड़बोला विधायक बताया. भाकपा माले के विधायक सत्यदेव राम ने कहा कि बोलने के लिए तो सबको आजादी है. कोई कुछ भी बोल सकता है. सभी पार्टियां समझती हैं कि किसका कितना जनाधार है और कौन मुख्यमंत्री बनेगा. हम लोग पिछली बार भी तेजस्वी यादव के चेहरे पर चुनाव लड़ रहे थे. इस बार भी मुख्यमंत्री का चेहरा तेजस्वी यादव ही होंगे. उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर आरजेडी का जनाधार ज्यादा है और अधिक सीटों पर वह चुनाव लड़ती है तो मुख्यमंत्री कोई दूसरी पार्टी का होगा यह तो संभव ही नहीं है. 

आरजेडी ने कहा- 'उनकी मर्जी है… कुछ भी बोलते हैं'

अजीत शर्मा के बयान पर आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "अजीत शर्मा जी पार्टी के अधिकृत वक्ता नहीं हैं. अब उनकी मर्जी है कुछ भी बोलते हैं, लेकिन सीट का बंटवारा या मुख्यमंत्री के चेहरे पर कोई विवाद महागठबंधन में नहीं है. कांग्रेस की सहमति पर ही 2020 में भी तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री के चेहरे पर चुनाव लड़ा गया था. 2025 में भी तेजस्वी यादव के चेहरे पर चुनाव लड़ा जाएगा. रह गई बात सीटों की तो उसमें कोई परेशानी नहीं है. समय आने पर सभी पार्टी के नेता मिल-बैठकर तय कर देंगे."

उधर बीजेपी को बैठे-बिठाए एक मुद्दा मिल गया है. बीजेपी के प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा, "चुनाव के आठ महीना पहले ही महागठबंधन में एक-दूसरे का विरोध होने लगा है. कांग्रेस के पास कोई विकल्प नहीं है. कांग्रेस 30 सालों से आरजेडी की पिछलग्गू बनी हुई है. जो लालू जी कहेंगे वह कांग्रेस के नेता सुनेंगे. अजीत शर्मा का कोई वजूद नहीं है." 

यह भी पढ़ें- बिहार में इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं प्रशांत किशोर, किसके लिए बढ़ा खतरा? कहा- 'पार्टी का फैसला…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम
नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम
अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
‘नींद से जागे तेजस्वी, थोड़ा सब्र करें…’, शराबबंदी पर मंत्री संतोष सुमन का RJD पर बड़ा हमला
‘नींद से जागे तेजस्वी, थोड़ा सब्र करें…’, शराबबंदी पर मंत्री संतोष सुमन का RJD पर बड़ा हमला

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget