एक्सप्लोरर

Bihar Assembly: 'पीठ दिखाकर इस तरह...', बिहार विधानसभा में हंगामे को लेकर महागठबंधन विधायकों पर भड़के स्पीकर?

Bihar Assembly Session 2024: बिहार में विधानसभा का सत्र हंगामेदार होने के आसार जताए जा रहे थे और जैसे ही गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू हुई, वह आशंका हकीकत में बदल गई.

Bihar News: बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) में बुधवार को बजट पेश किया गया था, जिसपर गुरुवार (25 जुलाई) चर्चा होनी है, लेकिन सदन की कार्य़वाही शुरू होते ही हंगामा होने लगा. महागठबंधन के विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया. वे बैनर और पोस्टर लेकर वेल में पहुंच गए. साथ ही धरने पर बैठ गए. इस पर विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने कहा कि पीठ दिखाकर इस तरह मत बैठिए. सीट पर जाइए. आपकी बात सुनेंगे, लेकिन महागठबंधन विधायक कुछ भी सुनने को तैयार नहीं.

विपक्षी विधायकों ने सदन में वेल में बैठकर समानांतर सदन चलाना शुरू किया. कुछ विधायक जमीन पर बैठ गए. वहीं कुर्सी पर CPIML विधायक दल के नेता महबूब आलम बैठे. महागठबंधन विधायक यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के मुद्दे पर सदन में प्रदर्शन कर रहे हैं. हंगामा होते देख सीएम नीतीश कुमार सदन से बाहर चले गए. बुधवार को सदन में सीएम नीतीश का आक्रामक रुख देखने को मिला था.

विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही बिगड़ती कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के मुद्दे पर महागठबंधन के विधायकों ने सदन में हंगामा करने लगे. महागठबंधन विधायकों का भारी हंगामा देखकर स्पीकर नंद किशोर यादव उन्हें अपनी-अपनी सीटों पर जाने कहने लगे, लेकिन हंगामा जारी रहा. वे नीतीश कुमार के विरोध में भी नारेबाजी कर रहे थे.

सम्राट चौधरी ने कल पेश किया था बजट
बता दें कि बिहार विधानमंडल मानसून सत्र चल रहा है. डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को राज्य का अनुपूरक बजट को पेश कर दिया. राज्य का अनुपूरक बजट 47,512.1117 करोड़ है. जिस पर आज सदन में चर्चा तय की गई है. 22 जुलाई से शुरू बिहार विधानसभा का मानसून सत्र 26 जुलाई तक चलेगा.

पहले से ही सदन के हंगामेदार रहने की थी आशंका
बजट पेश होने और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के बाद से ही माना जा रहा था कि आज बिहार विधानमंडल का सत्र हंगामेदार होगा. दरअसल, आज सत्र के चौथे दिन विधानसभा में विपक्ष दल के नेताओं की भी वापसी होगी. पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर सत्तारूढ़ दल ने लापता होने का लगाया था. एनडीए के नेताओं ने तेजस्वी यादव के सत्र में न आने को लेकर नेता विहीन विपक्ष बताया था. 

य़े भी पढ़ें- Bihar News: गया में अनोखी शादी! 70 साल के दूल्हा ने 25 वर्षीय दुल्हन से किया निकाह, दोनों की थी रजामंदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से टूर एंड ट्रेवल्स की बस पलटी, 15 घायल
औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से टूर एंड ट्रेवल्स की बस पलटी, 15 घायल
AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget