एक्सप्लोरर

Arwal News: एक बेटे ने की पिता की हत्या... तो दूसरे ने किया खुलासा, अरवल से हैरान करने वाला मामला

Arwal Son Killed Father: यह पूरा मामला अरवल के मेहंदिया थाना क्षेत्र के शिवपुर हूलान गांव का है. आरोपित बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हत्या की वजह साफ नहीं हुई है.

Arwal Crime News: अरवल में एक बेटे ने अपने पिता की पीट-पीट कर हत्या कर दी और उसके बाद तामझाम के साथ शव को जला भी दिया ताकि किसी को शक न हो. हैरान कर देने वाला यह पूरा मामला मेहंदिया थाना क्षेत्र के शिवपुर हूलान गांव का है. घटना के पांच घंटे तक दाह-संस्कार की प्रक्रिया चली, लेकिन पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी. एक बेटे ने हत्या की तो दूसरे वाले ने इसका खुलासा किया है. बीते गुरुवार (14 मार्च) की यह पूरी घटना है.

बताया जाता है कि दूसरा वाला बेटा और उसके ससुराल वालों को जब घटना की जानकारी मिली तो वे लोग मेहंदिया थाने पहुंच गए. इसके बाद पुलिस हरकत में आई. मृतक की पहचान मेहंदिया थाने के शिवपुर हूलान गांव के रहने वाले नन्हक चौधरी के रूप में की गई है. बेटे सुकेश चौधरी ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद तामझाम के साथ दाह-संस्कार भी कर दिया गया.

भाई ने ही लगाया भाई पर हत्या का आरोप

इधर इस पूरे मामले में मृतक नन्हक चौधरी के दूसरे बेटे मुकेश ने बताया कि वह अपने साले की शादी में गया था. उसने जब सच्चाई जानी तो वह सीधे थाने पहुंच गया. उसने अपने ही भाई पर आरोप लगाया कि उसने पिता की हत्या कर दी है. शव को जला भी दिया है. यह सुनकर पुलिस भी हैरत में पड़ गई. यकीन नहीं हुआ. थाने से महज एक किलोमीटर की दूरी पर यह हत्या हुई है.

इधर मेहंदिया थानाध्यक्ष राहुल अभिषेक ने मामले पर संज्ञान लिया. परिजनों के साथ मृतक नन्हक चौधरी के घर पहुंचे. आरोपित बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आ गई कि उसने पीट-पीटकर हत्या की है. गिरफ्तार युवक की पत्नी ने भी थाने पहुंचकर कहा कि उसके ससुर की हत्या की गई है. हत्या के पीछे क्या वजह है इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें- Samastipur News: समस्तीपुर में किसान की हत्या, दरवाजे के पास सो रहा था, बदमाशों ने मार दी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget