एक्सप्लोरर

Samastipur News: समस्तीपुर में किसान की हत्या, दरवाजे के पास सो रहा था, बदमाशों ने मार दी गोली

Samastipur Crime News: मुफस्सिल थाना की पुलिस ने कागजी कार्रवाई करते हुई शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पूरा मामला जितवारपुर वार्ड संख्या 17 का है.

Farmer Shot Dead in Samastipur: समस्तीपुर में पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. एक बार फिर समस्तीपुर में हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई है. पूरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर वार्ड संख्या 17 का है. गुरुवार (14 मार्च) की देर रात बदमाशों ने दरवाजे के पास सो रहे एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मृतक की पहचान जितवारपुर चौथ बोतल टोला निवासी हरिश्चंद्र राय ऊर्फ बतहु राय (50 वर्ष) के रूप में की गई है. वह किसान था. इधर घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं सूचना पर पहुंची मुफस्सिल थाना की पुलिस ने कागजी कार्रवाई करते हुई शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई.

खाना खा कर सो गया था किसान

हत्या की इस घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. परिजनों की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया. इस घटना को लेकर मृतक हरिश्चंद्र राय ऊर्फ बतहु राय के भाई दिनेश राय ने बताया कि रात में खाना खाकर दरवाजे के पास उनका भाई सो गया था. सुबह छह बजे घर के लोग जब उसे चाय देने के लिए गए तो देखा कि पूरा शरीर खून से लथपथ पड़ा हुआ था. उसके सिर में दो गोली मारी गई है.

घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं

वहीं ग्रामीण राजीव कुमार का कहना था कि सुबह हम लोगों को इसकी जानकारी मिली कि रात में उन्हें गोली मार दी गई है. अभी तक घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है. इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि गोली मारकर हत्या करने की बात सामने आ रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Begusarai Murder: बेगूसराय में युवक की गोली मारकर हत्या, इस तीन एंगल से जांच में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget