एक्सप्लोरर

बर्थडे वाली प्रेम कहानी: सात दिन के प्यार में 7 जन्मों तक का रिश्ता बनाया, पटना में मिले, अरवल में की शादी

Bihar Couple Love Marriage: प्रेमी जोड़े के भाग जाने के बाद अरवल नगर थाने में लड़की के परिजनों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था. इसके बाद दोनों ने कोर्ट में सरेंडर किया और फिर शादी की.

जहानाबाद: पटना में एक बर्थडे पार्टी में हुए प्यार के बाद हुई शादी की खूब चर्चा हो रही है. सात दिनों के प्यार में प्रेमी जोड़ों ने अब सात जन्मों तक का रिश्ता बना लिया है. यह बर्थडे वाली प्रेमी कहानी आपको भी रोचक लगेगी. बर्थडे में प्यार हुआ, प्रेमी जोड़े बेंगलुरु भाग गए और अंत में अरवल कोर्ट में शादी हुई. प्रेमिका गुड़िया अरवल जिले की रहने वाली है. वहीं प्रेमी युवक प्रीतम पटना में रहकर पढ़ाई करता था.

अब पूरा मामला समझिए. गुड़िया अपनी शादीशुदा बहन के घर बर्थडे पार्टी में गई थी. यहीं उसकी मुलाकात प्रीतम से हुई थी. प्रीतम पटना में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा था. यहां दोनों मिले और फिर बातचीत शुरू हो गई. सात दिनों में ही दोनों भागकर बेंगलुरु में रहने लगे. इस घटना के बाद लड़की के परिजनों ने अरवल नगर थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया था.

कोर्ट में दोनों ने किया सरेंडर

थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस दबिश के कारण प्रेमी जोड़ों ने बेंगलुरु से आकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया. न्यायालय के आदेश पर कोर्ट परिसर के मंदिर में दोनों ने शादी रचा ली. अरवल कोर्ट परिसर इलाके में हुई प्रेम-प्रसंग में इस शादी की खूब चर्चा हो रही है. परिजनों ने मिलकर प्रेमी युगल की मंदिर में शादी करवा दी और जीवन भर के लिए एक कर दिया.

पटना में मिले थे दोनों

बताया गया कि पटना के फुलवारी शरीफ के वाल्मी में लड़की अरवल से गई थी. यहीं वह प्रीतम से मिली थी. देखते ही देखते इन दोनों ने जीने और मरने की कसमें खाईं. अब बीते मंगलवार को दोनों की इस तरह शादी करा दी गई.

यह भी पढ़ें- Purnia Bridge Collapsed: पूर्णिया में निर्माण से पहले ही ध्वस्त हो गया पुल, ढलाई के दौरान गिरा, तीन मजदूर जख्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget