एक्सप्लोरर

Bihar News: अररिया में जमीन पर अवैध कब्जा हटाने गई पुलिस पर आदिवासियों का हमला, महिला सब इंस्पेक्टर के चेहरे पर लगा तीर

Araria Police: अररिया में बागनगर पंचायत के पोखरिया गांव में रैयती जमीन पर महादलित आदिवासी मूल के लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है. इसी कब्जे को लेकर पुलिस कार्रवाई करने पहुंची थी.

 Araria Mob Attacked Mahalgaon Police: अररिया महलगांव थाना क्षेत्र के बागनगर पंचायत के पोखरिया गांव में सोमवार (23 सितंबर) को जमीन पर अवैध रूप से कब्जा हटाने गई पुलिस पर भीड़ ने हमला कर दिया. एक पक्ष के डेढ़ से दो सौ की संख्या में लोगों ने महलगांव थाना पुलिस पर तीर और बांस के साथ हमला कर दिया. घटना में दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए, जबकि कई पुलिस वाले चोटिल हो गए. वहीं जोकीहाट महलगांव थाना में पदस्थापित महिला पुलिस अधिकारी नुसरत की आंख के पास चेहरे पर तीर लगा, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गईं.

जमीन पर महादलित आदिवासी मूल के लोगों का कब्जा

महिला पुलिस अधिकारी को इलाज के लिए पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस पर भीड़ के जरिए हमले के बाद बड़ी संख्या में अगल बगल के थाना सहित कई मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारी और बलों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है. घटनास्थल पर पुलिस की टीम कैंप कर रही है. मामले को लेकर पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है. मिली जानकारी के अनुसार महलगांव थाना क्षेत्र के बागनगर पंचायत के पोखरिया गांव में तकरीबन अठारह एकड़ रैयती जमीन पर महादलित आदिवासी मूल के लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया और जबरन झोपड़ी बनाकर रहने लगे थे.

इसी जमीन से कब्जा हटवाने के लिए कार्रवाई को लेकर महलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी. इसी क्रम में जब पुलिस अवैध कब्जाधारियों को हटाने का प्रयास करने लगी तो वे लोग आक्रोशित हो उठे और अचानक पुलिस पर हमलावर हो गए. पुलिस टीम पर डुगडुगी बजाते हुए अचानक तीर धनुष के साथ हमला कर दिया, जिससे मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी और बलों के बीच अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया. तीर धनुष के साथ हमलावर बांस बल्ला से लैस थे. पुलिस के ऊपर अचानक हुए हमले में जोकीहाट थाना क्षेत्र के दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए, जबकि कई लोगों को चोटें आई.

एएसपी रामपुकार का क्या है कहना?

सब इंस्पेक्टर नुसरत के चेहरे पर जहां तीर लगा है. वहीं एएसआई वीरेंद्र कुमार भी इस हमले में घायल हो गए. दोनों का स्थानीय स्तर पर इलाज कराने के बाद पूर्णिया निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल पुलिस अधिकारी खतरे से बाहर बताए जाते हैं. मामले पर जानकारी देते हुए एएसपी रामपुकार सिंह ने बताया कि अवैध जमीन कब्जा को लेकर कार्रवाई करने गई पुलिस पर हमला किया गया था, जिसमें एक महिला सब इंस्पेक्टर नुसरत के चेहरे पर तीर लगने से वह घायल हो गई हैं.

एएसपी रामपुकार सिंह ने बताया कि घटना के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान कैंप कर रहे हैं, स्थिति को पूरी तरह से नियंत्रण में कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि संगठित अपराध के तहत समूह में जबरन जमीन पर कब्जा किए जाने के मामले को लेकर केस दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है. मामले को लेकर चार लोगों को हिरासत में लिया गया है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: सांसद वीणा देवी के बेटे छोटू सिंह की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget