एक्सप्लोरर

Bihar AQI Today: बिहार के 22 जिलों में प्रदूषण से बुरा हाल, रेड जोन में हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और बेतिया

Bihar AQI Update: हाजीपुर में एक्यूआई 382 दर्ज किया गया है. बेतिया में एक्यूआई 322 रिकॉर्ड किया गया है जबकि मुजफ्फरपुर में एक्यूआई 307 दर्ज किया गया है.

Bihar AQI Today 22 November 2024: बिहार में जहरीली हवा का कहर जारी है. लगातार प्रदेश के कई जिलों में खराब हवा बह रही है. बिहार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर ऐप के अनुसार आज (शुक्रवार) बिहार के 22 जिलों में प्रदूषण से बुरा हाल है. सबसे खराब स्थिति हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और बेतिया में है. ये तीन जिले रेड जोन में हैं. 

14 जिले ऑरेंज तो येलो जोन में पांच जिले

हाजीपुर लगातार पिछले दो सप्ताह से रेड जोन में है. आज भी जहरीली हवा की स्थिति बरकरार है. पिछले तीन दिनों से मुजफ्फरपुर भी रेड जोन में है. आज पहला दिन है जब बेतिया में भी रेड अलर्ट जारी किया गया है. इन तीन जिलों के अलावा पटना सहित 14 जिले ऑरेंज जोन में हैं जबकि पांच जिले येलो जोन में हैं.

शुक्रवार (22 नवंबर) की सुबह हाजीपुर में एक्यूआई 382 दर्ज किया गया है. बेतिया में एक्यूआई 322 रिकॉर्ड किया गया है जबकि मुजफ्फरपुर में एक्यूआई 307 दर्ज किया गया है. इन जिलों की हवा बहुत ज्यादा से भी ज्यादा खराब स्थिति में है. ऑरेंज जोन में सबसे अधिक बक्सर में एक्यूआई पाया गया है. यहां का एक्यूआई 298 है. इसके अलावा भागलपुर में 296, बेगूसराय में 261, राजगीर में 259, कटिहार में 258, मुंगेर में 245, राजधानी पटना में 236, समस्तीपुर में 235, मोतिहारी में 231, बिहार शरीफ में 232, सहरसा में 227, गया में 226, सासाराम में 219 और पूर्णिया में एक्यूआई 208 दर्ज किया गया है. ये सभी जिले ऑरेंज जोन में हैं.

आरा की स्थिति ठीक थी... लेकिन अब खराब

बिहार के पांच जिले जो येलो जोन में हैं उनमें सबसे अधिक छपरा का एक्यूआई दर्ज किया गया है. छपरा का एक्यूआई 194 है. वहीं अररिया में 193, किशनगंज में 176, अरेराज में 130 और सीवान में एक्यूआई 115 रहा. आरा की स्थिति पहले खराब थी लेकिन आज इसे ग्रीन जोन में रखा गया है. यहां एक्यूआई 100 है जो साफ हवा का संकेत है. हालांकि पूर्णिया लगातार अच्छी स्थिति में था लेकिन आज यहां की हवा भी थोड़ी खराब हो गई है. पूर्णिया येलो जोन में है और एक्यूआई 200 से पार पहुंच गया है. यह खराब हवा का संकेत है.

यह भी पढ़ें- Dilip Jaiswal News: बिहार में 12 CO निलंबित, 189 का वेतन रुका, जमीन सर्वे के बीच दिलीप जायसवाल का बड़ा एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget