एक्सप्लोरर

Bihar AQI Today: देश के 18 जिलों का प्रदूषण बहुत ज्यादा खराब, इसमें बिहार के 14, जानें कैसा है आपका शहर

Bihar Air Quality Index: बिहार के कुल 38 जिलों में 20 का प्रदूषण खराब है. गुरुवार को बेगूसराय में 425, पूर्णिया में 416, दरभंगा में 407 एक्यूआई दर्ज किया गया है.

पटना: देश के हिस्सों में जहरीली हवा बह रही है लेकिन सबसे ज्यादा स्थिति खराब है तो वो बिहार की है. पूरे देश की बात करें तो 58 जिलों की स्थिति खराब है. इनमें 18 जिलों की स्थिति बहुत ज्यादा खराब है. हैरान करने वाली बात है कि इन 18 जिलों में 14 जिले बिहार के हैं जहां जहरीली हवा बह रही है. बिहार के इन 14 जिलों में तीन जिले काफी खतरनाक स्थिति वाले जोन में हैं. बिहार के कुल 38 जिलों में 20 का प्रदूषण खराब है.

प्रदूषण विभाग द्वारा जारी राष्ट्रीय एयर क्वालिटी इंडेक्स के अनुसार गुरुवार की सुबह सात बजे बिहार के तीन जिलों की स्थिति काफी खतरनाक बताई गई. बेगूसराय में 425, पूर्णिया में 416 और दरभंगा में 407 एक्यूआई (AQI) दर्ज किया गया है. इन जिलों के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. बुजुर्ग और सांस की समस्या वाले लोगों को हमेशा मास्क लगाने की जरूरत है.

11 जिलों की स्थिति बहुत खराब

इसके अलावा बहुत खराब स्थिति में बिहार के 11 जिले हैं. इन जिलों का एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 से 400 के बीच है. सीवान में 388, कटिहार में 384, छपरा में 382, पटना में 375, बिहारशरीफ में 357, भागलपुर में 354, समस्तीपुर में 339, बिहारशरीफ में 338, राजगीर में 330, मुंगेर में 315 और अररिया में 306 एक्यूआई दर्ज किया गया है. छह जिलों में खराब स्थिति है. इनमें हाजीपुर में 296, मोतिहारी और सासाराम में 286, मुजफ्फरपुर में 279, किशनगंज 260 और गया में 259 एक्यूआई दर्ज किया गया है.

सूरत से भी ज्यादा खराब है पटना

 बात पूरे देश की करें तो बिहार को छोड़कर मात्र चार जिलों का प्रदूषण बहुत ज्यादा खराब है. इनमें सबसे अधिक गुजरात के वापी में 365  और सूरत में 332 जबकि केरल के कोच्चि में 316 और पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 301 एक्यूआई दर्ज किया गया है. देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह सात बजे 284 एक्यूआई दर्ज किया गया है. पटना के मुकाबले दिल्ली का प्रदूषण बहुत कम है. दिल्ली ही नहीं बल्कि देश के बहुत खराब चार जिलों के मुकाबले भी पटना की स्थिति ज्यादा खराब है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'हम कुर्बानी देने के लिए तैयार... BJP जो कहेगी वो करेंगे', मुकेश सहनी के बयान से गरमाई सियासत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से टूर एंड ट्रेवल्स की बस पलटी, 15 घायल
औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से टूर एंड ट्रेवल्स की बस पलटी, 15 घायल
AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget