एक्सप्लोरर

बिहार: आंगनबाड़ी केंद्र में बने तहखाने से होता था शराब का करोबार, उत्पाद विभाग ने की कर्रवाई

मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आंगनबाड़ी केंद्र में बने तहखाना से 62 कार्टन करीब 551 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. इसमें केंद्र संचालिका की संलिप्तता बताई जा रही है. लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.

मुजफ्फरपुर: बिहार विधान सभा चुनाव के दौरान शराब बंदी सरकार के लिए एक बडे मुद्दों में से एक था. वही प्रदेश में शराब कारोबारी तू डाल डाल मै पात पात के तर्ज पर काम कर रहे हैं.एक ओर सूबे में शराब कारोबारियों पर सरकार दबिश बना रही है वहीं शराब कारोबारीयों ने शिक्षा के मंदिर को ही अपने किले में तब्दील कर कारोबार शुरू कर दिया है.

मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आंगनबाड़ी केंद्र में बने तहखाना से 62 कार्टन करीब 551 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. इसमें केंद्र संचालिका की संलिप्तता बताई जा रही है. लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. इस मामले में आंगनबाड़ी केंद्र संचालिका के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.उत्पाद अधीक्षक राय संजय ने बताया कि मामले को लेकर आंगनवाड़ी सेविका और चिन्हित कारोबारी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज कर कानूनी करवाई की जाएगी.

जानकारी के अनुसार पियरा क्षेत्र के मतलूपुर गांव के वार्ड 14 में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र के नीचे 10 फीट का तहखाना बना हुआ था. उसी में शराब छिपा कर रखी जाती थी. उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि नए वर्ष के अवसर पर शराब की बड़ी खेप मंगाई गई है. जिसे गांव में ही आंगनबाड़ी केंद्र पर छिपा कर रखा गया है.

आंगनबाड़ी केंद्र में बने तहखाने को देख हैरान रह गई टीम

उत्पाद विभाग की टीम जब गांव पहुंची तो केंद्र पर तलाशी लेने लगी मगर कुछ भी नही मिला लेकिन काफी खोजबीन के बाद केंद्र में बना तहखाने का पता चला. तहखाने में उत्पाद की टीम उतरते ही दंग रह गई. वहां भारी मात्रा में विदेशी शराब रखी थी, जो करीब 551 लीटर थी.सबसे बड़े आश्चर्य की बात ये थी कि इस काले कारनामे छिपाने के लिए सरकारी भवन का इस्तेमाल कर रहे थे शराब तस्कर.

निरीक्षक अभिनव कुमार की माने तो बीती रात दल बल के साथ ये छापेमारी करने पहुंचे तो आंगनबाड़ी केंद्र से भारी संख्या में शराब बरामद हुई है. इसमें केंद्र संचालिका की संलिप्तता है वहीं उत्पाद अधीक्षक संजय राय ने बताया कि रात होने के कारण किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. आंगनबाड़ी संचालिका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई है इसमें कई लोगों के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है. अपने काले कारनामों को छिपाने के लिए शराब माफिया सरकारी भवनों का इस्तेमाल कर रहे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget