एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'सीमांचल में टीका टोपी को टकराने की करेंगे बात, नफरत की सौदागरी करने आ रहे हैं गिरिराज सिंह'- AIMIM

Akhtarul Iman: अख्तरुल ईमान ने कहा, "गिरिराज साहब आप नफरत बिहार के दूसरे कोने में फैला लीजिए, लेकिन किशनगंज के हिंदू मुसलमानो में जो प्रेम है उसमें नफरत की आग कोई नहीं लगा सकते".

Akhtarul Iman Attack On Giriraj Singh: केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह हिंदू स्वाभिमान यात्रा को लेकर 22 अक्टूबर को मुस्लिम बहुल किशनगंज जिला पहुंचने वाले हैं, जिसे लेकर राजनीति गर्म हो चुकी है. एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने गिरिराज सिंह पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि वो केंद्रीय कपड़ा मंत्री हैं और आज तक सीमांचल के लिए उन्होंने क्या किया है, बताना चाहिए. उन्होंने कहा कि मुसलमान उनकी आंखों में खटकते हैं, लेकिन गैर मुस्लिम के लिए क्या किया गया.

'किशनगंज अमन पसंद इलाका है'

अख्तरुल ईमान ने कहा कि बीजेपी का जनाधार गिर रहा है और इसीलिए फिर से  सिर्फ नफरत की सौदागरी करने आ रहे हैं और सीमांचल में टीका और टोपी को टकराने की बात करेंगे. यहां की मस्जिद, मुसलमानों की आबादी उनको खटकेगी और यहां के हिंदू और मुसलमानों में जो प्रेम है वो उन्हें खटकेगा. वो नफरत के सौदागर हैं और यह अमन पसंद इलाका है. उन्होंने कहा कि इससे पहले जब उनका दौरा किशनगंज में हुआ था, तब उन्हें यहां की गरीबी, यहां का भाई चारा नजर नहीं आया, बल्कि यहां के मस्जिद और दाढ़ी टोपी में उन्हें पाकिस्तान नजर आता है.

अख्तरुल ईमान ने कहा, "गिरिराज साहब आप नफरत बिहार के दूसरे कोने में फैला लीजिए, लेकिन किशनगंज के हिंदू मुसलमानो में जो प्रेम है उसमें नफरत की आग कोई नहीं लगा सकते. अगर गिरिराज सिंह दो चार दिन यहां रुक जायेंगे तो उनके अंदर नफरत का जो बीज है वो समाप्त हो जाएगा". उन्होंने कहा कि किशनगंज के हिंदू और मुसलमानो ने कभी यहां के सौहार्द का सौदा नहीं होने दिया. यहां हिंदू मुसलमानों के बीच जितना सौहार्द है, वो पूरे देश को नसीब नहीं है.

गिरिराज पर अख्तरुल ईमान ने क्या कहा?

वहीं गिरिराज सिंह जरिए किशनगंज से चुनाव लड़ने को लेकर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि जमानत जब्त होने का डर उन्हें क्यों है, देश में कोई भी कहीं से चुनाव लड़ सकता है. ये बाते केंद्रीय मंत्री को शोभा देती है क्या, उन्होंने कहा कि गली कूचे के कार्यकर्ता की तरह बयान देते हैं, जिससे बड़ा अफसोस होता है.

भारत में रहना होगा तो वंदे मातरम कहना होगा के सवाल पर उन्होंने कहा कि सारे जहा से अच्छा हिंदुस्ता हमारा और जो इसे समाप्त करना चाहेगा वो बर्बाद हो जाएगा. गौरतलब है कि 18 अक्टूबर से गिरिराज सिंह की हिंदू स्वाभिमान यात्रा भागलपुर से शुरू होगी और 22 तारीख को किशनगंज पहुंच कर समाप्त होगी. यात्रा से जुड़े नेता बड़े पैमाने पर तैयारी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: 2020 में JDU के लिए चिराग बने कांटा तो इस बार PK! RJD के लिए भी मुश्किल, एक्सपर्ट ने किए ये खुलासे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Result 2026 Live: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच BJP की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोली पार्टी?
बांकीपुर LIVE: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच BJP की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोली पार्टी?
Bankipur Bypoll Result: प्रशांत-BJP के बीच सिमटी लड़ाई, 23 उम्मीदवारों की जमानत जब्त
Bankipur Bypoll Result: प्रशांत-BJP के बीच सिमटी लड़ाई, 23 उम्मीदवारों की जमानत जब्त
नीतीश कुमार के चाहने वालों के लिए प्रशांत किशोर नए विकल्प! जानें- कैसे
नीतीश कुमार के चाहने वालों के लिए प्रशांत किशोर नए विकल्प! जानें- कैसे
Xप्लेन: बीजेपी से ज्यादा तेजस्वी के लिए खतरा बनी प्रशांत किशोर की जीत, जानिए क्यों?
बीजेपी से ज्यादा तेजस्वी के लिए खतरा बनी प्रशांत किशोर की जीत, जानिए क्यों?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Embed widget