एक्सप्लोरर

बिहार: कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने किया बाढ़ प्रभावित मुजफ्फरपुर जिले का दौरा

कृषि मंत्री ने बाढ़ के दौरान किसानों, मत्स्यपालकों व पशुपालकों को हुई क्षति को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की.

पटना: बिहार में बाढ़ का क़हर लगातार जारी है. उत्तर बिहार के कई ज़िले ऐसे हैं, जहां लोग बाढ़ की वजह से फंसे हुए हैं. इस बीच नेताओं का दौरा शुरू हो गया है. मुजफ़्फ़रपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में शनिवार को कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने दौरा किया.

मंत्री ने कुढ़नी प्रखंड के मोहनी, धरमुहा, कमतौल, थूमा और तुर्की पंचायत के तुर्की थूमा एवं सकरी सरैया पंचायत के सकरी सरैया गांव का निरीक्षण किया.

मंत्री ने बाढ़ के दौरान किसानों, मत्स्य पालकों व पशुपालकों को हुई क्षति को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में सभी फसलों एवं धान की फसल के कुल आच्छादन 1 लाख 60 हजार 180 हेक्टेयर में से बाढ़ के कारण 1 लाख 8 हजार 533 हेक्टयर फसल पानी में डूब गई है. जिले के सभी 16 प्रखंड बाढ़ से प्रभावित हैं.

गौरतलब है कि अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए, जो कि बाढ़ से किसानों की फसलों को हुई क्षति की जांच रिपोर्ट बनाकर विभाग को भेजे.

बैठक में मंत्री ने मुजफ्फरपुर जिले में कृषि विभाग के अंतर्गत सभी योजनाओं की समीक्षा की और निर्देश दिया कि लक्ष्य के अनुसार सभी बिंदुओं पर योजनाओं का कार्यान्वयन युद्ध स्तर पर किया जाए. उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी को डूबी हुई फसलों का वास्तविक सर्वेक्षण कर भेजने का निर्देश दिया.

कृषि मंत्री ने मत्स्य संसाधन विभाग की समीक्षा के दौरान बताया की जिले में पूर्ण रूप से 150 पंचायतें बाढ़ प्रभावित हैं, जिसमें मछली जीरा फार्म-तालाब की संख्या 1705 हेक्टेयर है, जिन्हें बाढ़ के कारण क्षति पहुंची है. साथ ही उन्होंने जिला मत्स्य पदाधिकारी को विभाग द्वारा वर्ष 2020-21 में स्वीकृत योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया.

पशुपालन विभाग की समीक्षा के बाद मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि अब तक मुजफ्फरपुर जिले में कुल 444.65 क्विंटल चारे का वितरण किया जा चुका है. शिविर में और शिविर से बाहर बाढ़ प्रभावित 14080 पशुओं का विभागीय पशु चिकित्सा पदाधिकारियों द्वारा इलाज किया गया है.  जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 17 पशु चिकित्सक और 25 कर्मचारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है. जिला पदाधिकारी मुजफ्फरपुर के निर्देशानुसार सकरा पारू और बोचहा प्रखंड में 16 शिविर स्थलों पर चारे का वितरण किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें:

सुशांत के पिता और बहन से मिले हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर, कहा- मामला CBI में जाने पर न्याय मिलेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नीतीश कुमार को CM पद से हटाना चाहते थे संजय झा', छोटू सिंह तमतमाए
'नीतीश कुमार को CM पद से हटाना चाहते थे संजय झा', छोटू सिंह तमतमाए
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
अक्षरा सिंह फैन पर भड़कीं, महिलाओं की बेइज्जती पर लगाई फटकार, फिर बोलीं- आई लव यू
अक्षरा सिंह फैन पर भड़कीं, महिलाओं की बेइज्जती पर लगाई फटकार, फिर बोलीं- आई लव यू

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
Embed widget