एक्सप्लोरर

बिहार: ADG कुंदन कृष्णन ने अपने 'बरसात' वाले बयान पर दी सफाई, जानिए क्या कुछ कहा

ADG Kundan Krishnan: एडीजी ने कहा कि प्रत्येक आपराधिक घटनाओं के पीछे अपराधी होते हैं और उनकी कोई जाति नहीं होती है. फिर भी मेरे द्वारा दिए गए वक्तव्य से किसी को ठेस पहुंचा है तो उसके लिए मुझे खेद है.

बिहार पुलिस के एडीजी मुख्यालय कुंदन कृष्णन ने अपने 'बरसात' वाले विवादित बयान पर माफी मांगी है. शनिवार (19 जुलाई, 2025) को बिहार पुलिस के एक्स हैंडल से माफी वाले वीडियो को शेयर किया गया. अपने वीडियो बयान में कुंदन कृष्णन ने सबसे पहले किसानों को नमस्कार कहा और बताया कि पिछली प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके द्वारा दिए गए वक्तव्य के कुछ अंश को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है. 

उन्होंने कहा कि उनके बयान से विवाद खड़ा हुआ है और ऐसे में वे अपने विचार को रखना चाहते हैं. कुंदन कृष्णन ने कहा, "मेरे द्वारा जो वक्तव्य दिया गया था उसका तात्पर्य यह नहीं था कि हमारे देश के किसान भाई… अन्नदाता का किसी आपराधिक घटनाओं से लेना-देना है. बल्कि वे हमेशा हमारे सम्मान के पात्र हैं और रहेंगे. मेरे पूर्वज भी किसान थे. मैं अपने गांव और कृषक समाज से गहरा संबंध रखता हूं और जुड़ा हुआ हूं."

'किसी को ठेस पहुंचा है तो…'

उन्होंने आगे कहा, "प्रत्येक आपराधिक घटनाओं के पीछे अपराधी होते हैं और उनकी कोई जाति नहीं होती है. धर्म नहीं होता है. मेरे मन में किसान के प्रति काफी आदर भाव है लेकिन फिर भी मेरे द्वारा दिए गए वक्तव्य से किसी को ठेस पहुंचा है तो उसके लिए मुझे खेद है और मैं क्षमा प्रार्थी हूं."

कुंदन कृष्णन ने क्या कहा था?

बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर एडीजी मुख्यालय कुंदन कृष्णन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, "अप्रैल-मई-जून में वर्षों से ज्यादा मर्डर होते आए हैं. जब तक बरसात नहीं होती है ये सिलसिला जारी रहता है. क्योंकि ज्यादातर किसान को कोई काम नहीं रहता है. बरसात होने के बाद कृषक समाज के लोग व्यस्त हो जाते हैं और घटनाएं घटती हैं."

बता दें कि कुंदन कृष्णन के इस बयान के बाद लगातार विवाद हो रहा था. खुद चिराग पासवान ने यह कहा कि आप अन्नदाता पर इस प्रकार का आरोप लगा रहे हैं? आप आरोप नहीं लगा रहे हैं लीपापोती कर रहे हैं. आप अपनी जिम्मेदारियों से भागने का काम कर रहे हैं, जो स्वीकार नहीं है."

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
Jayden Adams Death: सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget