एक्सप्लोरर

KK Pathak: भागलपुर में दिखा ACS केके पाठक का एक्शन, हेडमास्टर को क्यों किया निलंबित? जानिए

KK Pathak Suspended Headmaster: केके पाठक शुक्रवार को नवगछिया के मध्य विद्यालय डुमरिया, सैदपुर हाई स्कूल और एसबीसी इंटर स्तरीय स्कूल लत्तीपाकर पहुंचे थे.

भागलपुर: शिक्षा विभाग (Bihar Education Department) के अपर मुख्य सचिव केके पाठक (ACS KK Pathak) स्कूलों की व्यवस्था को सुधारने के प्रयास में लगे हैं. स्कूलों की टाइमिंग और अलग-अलग लिए गए फैसलों को लेकर लगातार वह सुर्खियों में भी बने हैं. तमाम सुर्खियों के बीच उनका एक्शन जारी है. बीते शुक्रवार (23 फरवरी) को केके पाठक का एक्शन एक बार फिर दिखा. उन्होंने नवगछिया के दो प्रखंडों रंगरा और गोपालपुर के स्कूलों का निरीक्षण किया.

लचर व्यवस्था देख नाराज हुए केके पाठक

शुक्रवार को केके पाठक नवगछिया के मध्य विद्यालय डुमरिया, सैदपुर हाई स्कूल एवं एसबीसी इंटर स्तरीय स्कूल लत्तीपाकर पहुंचे. निरीक्षण के दौरान मध्य विद्यालय डुमरिया स्कूल में सफाई और स्कूल की लचर व्यवस्था को देख वह नाराज हो गए. उन्होंने स्कूल के प्रधानाचार्य को तुरंत निलंबित करने का आदेश दे दिया. इस दौरान केके पाठक ने स्कूलों की व्यवस्था को सही करने का निर्देश दिया.

बच्चों से की बातचीत... खेलकूद के बारे में पूछा

अपर मुख्य सचिव ने उच्च विद्यालय सैदपुर में क्लास रूम, शौचालय और प्रयोगशाला के साथ अन्य व्यवस्थाओं को देखा. इस दौरान केके पाठक ने स्कूल बच्चों से भी बात की. बच्चो से बातचीत के दौरान केके पाठक ने पढ़ाई के आलावा खेलकूद के बारे में भी पूछा. स्कूल में करीब एक घंटा गुजारने के बाद पाठक विद्यालय की व्यवस्था से वह संतुष्ट दिखे.

केके पाठक के साथ शिक्षक और छात्र लेने लगे सेल्फी

वहीं एसबीसी इंटर स्तरीय हाई स्कूल में निरीक्षण के दौरान केके पाठक ने वार्षिक परीक्षा के बारे में शिक्षकों से जानकारी ली. स्कूल की व्यवस्था को देखकर वह काफी खुश हुए. इसके बाद उनके साथ सेल्फी लेने के लिए शिक्षकों सहित छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ पड़ी. हर कोई उनके साथ एक फोटो को अपने कैमरे में कैद करना चाहता था.

यह भी पढ़ें- BPSC TRE 3.0: बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, देखें लास्ट डेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
Embed widget