एक्सप्लोरर

KK Pathak News: केके पाठक ने बढ़वाई अपनी छुट्टी? पहले दिया था 7 दिनों का आवेदन, लग रहे कई तरह के कयास

ACS KK Pathak: केके पाठक 8 से 14 जनवरी तक छुट्टी पर गए थे. अब सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी एक पत्र में 16 जनवरी तक शिक्षा विभाग के सचिव को कार्य संभालने की जिम्मेदारी दी गई है.

पटना: स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक (KK Pathak) 8 से 14 जनवरी तक की छुट्टी पर चले गए हैं. हालांकि सात दिनों की छुट्टी अब बढ़ा दी गई है. केके पाठक अब 16 जनवरी तक छुट्टी पर रहेंगे. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से मंगलवार (09 जनवरी) को जारी पत्र में जानकारी दी गई है कि 8 से 16 जनवरी तक शिक्षा विभाग के सचिव बैद्यनाथ प्रसाद कार्यों को देखेंगे.

छुट्टी की टाइमिंग को लेकर उठ रहे सवाल

अचानक दो दिनों की बढ़ी छुट्टी से एक बार फिर कयासों का सिलसिला भी शुरू हो गया है. जिस समय वह छुट्टी पर गए हैं उसकी टाइमिंग पर सवाल उठ रहे हैं. दरअसल 13 जनवरी को पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश कुमार बीपीएससी से दूसरे चरण में चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटेंगे. पटना में होने वाले गांधी मैदान के कार्यक्रम में केके पाठक को भी रहना था, लेकिन अब वह कार्यक्रम में उपस्थित नहीं रहेंगे.

केके पाठक को लेकर हो चुकी है हटाने की मांग

बता दें कि शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए केके पाठक लगातार एक के बाद एक नए नए आदेश जारी कर रहे हैं. शिक्षा व्यवस्था में सुधार भी हो रहा है. इस बीच केके पाठक का विरोध भी खूब हो रहा है. शिक्षक, शिक्षक नेताओं सहित राजनीतिक दलों ने भी उनके खिलाफ मोर्चा खोल रखा था. कुछ दिनों पहले ही अलग-अलग दलों के 15 विधान पार्षदों ने राज्यपाल से मुलाकात की थी. केके पाठक की शिकायत की थी और हटाने की भी मांग की थी.

इधर अचानक केके पाठक की दो दिनों की और छुट्टी बढ़ने को लेकर कई तरह की चर्चा हो रही है. शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उनकी ओर से लिए जा रहे एक से एक कड़े फैसलों ने जिस तरह से हैरान किया है ठीक उसी तरह उनका छुट्टी पर जाना भी हैरान कर रहा है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: 'औकात है तुमको...', बेतिया में थानेदार ने डॉक्टर को धमकाया, गाली दी, DM-SP कब करेंगे कार्रवाई?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget