एक्सप्लोरर

Bihar: छठे चरण की 8 सीटों पर आज थम जाएगा प्रचार, मैदान में कहीं दबंग तो कहीं बाहुबली की पत्नी

Bihar 6th Phase LS Polls: छठे चरण में वाल्मीकि नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, वैशाली, शिवहर और महाराजगंज में चुनाव होना है. सात जेनरल जबकि एक गोपालगंज सुरक्षित सीट है.

Bihar Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में बिहार की आठ सीटों पर 25 मई को मतदान होगा. सुबह सात से शाम छह बजे तक वोटिंग होगी. बिहार में पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें चरण में अब तक 24 सीटों पर मतदान हो चुका है. छठे चरण में 8 सीटों पर वाल्मीकि नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, वैशाली, शिवहर और महाराजगंज में चुनाव होना है. इन सीटों पर कहीं से कोई दबंग तो कहीं से बाहुबली की पत्नी चुनाव लड़ रही हैं. आज गुरुवार (23 मई) को शाम पांच बजे प्रचार थम जाएगा.

शिवहर लोकसभा सीट से बाहुबली नेता आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद चुनाव मैदान में हैं. सीवान से मो. शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब किस्मत आजमा रही हैं. वैशाली सीट की बात करें तो अपने समय के अंडरवर्ल्ड से पहचान रखने वाले बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला ताल ठोक रहे हैं. वाल्मीकि नगर से बीजेपी के वरिष्ठ और चर्चित नेता संजय जायसवाल भी चुनाव मैदान में है. इस चरण में भी इंडिया गठबंधन और एनडीए गठबंधन दोनों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है.

छठे चरण में किस्मत आजमा रहे हैं 86 प्रत्याशी

छठे चरण की आठ लोकसभा सीटों पर कुल 86 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं जो अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इन 86 प्रत्याशियों में से आठ महिला प्रत्याशी हैं. 78 पुरुष प्रत्याशी चुनाव मैदान में है. इनमें 35 प्रत्याशी निर्दलीय हैं जबकि 23 प्रत्याशी बड़ी पार्टियों से चुनाव मैदान में हैं.

किस पार्टी के कितने प्रत्याशी लड़ रहे हैं चुनाव?

सबसे अधिक वैशाली में 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है. सबसे कम महाराजगंज लोकसभा में सिर्फ पांच प्रत्याशी हैं. सात सीटों पर मायावती की बहुजन समाज  पार्टी चुनाव मैदान में है. एनडीए में बीजेपी से तीन प्रत्याशी, जेडीयू से चार प्रत्याशी और लोक जनशक्ति पार्टी से एक प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. इंडिया गठबंधन में चार सीटों पर आरजेडी, दो सीट पर कांग्रेस और दो सीटों पर मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी चुनाव मैदान में है. 28 ऐसे प्रत्याशी हैं जिनका छोटे दल और संगठन से नाता है. छठे चरण की आठ लोकसभा सीटों में सात जेनरल जबकि एक गोपालगंज सुरक्षित सीट है.

इन आठ लोकसभा क्षेत्र में कुल 1,49,32,165 मतदाता हैं. इनमें 78,23,793 पुरुष और 71,07,944 महिला मतदाता शामिल हैं. थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 428 है. इसमें पहली बार वोटिंग करने वाले 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 2,12,496 है. 20 से 29 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 31,49,316 है. 100 साल से ऊपर के 3014 मतदाता हैं. 85 वर्ष से ऊपर के 1,04,873 मतदाता हैं. दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 1,42,568 है. चुनाव आयोग की ओर से सुरक्षित तरीके से मतदान करने की व्यवस्था की गई है.

आठ सीटों पर चुनाव के लिए कुल 14872 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इनमें ग्रामीण क्षेत्रों में 13591 और शहरी क्षेत्र में 1281 मतदान केंद्र हैं. चुनाव आयोग की ओर से इनमें से 7660 मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं. पटना स्थित निर्वाचन आयोग के कार्यालय से मॉनिटरिंग की जाएगी. इन सभी मतदान केंद्रों के लिए 17846 ईवीएम और 19334 वीवीपैट का उपयोग किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- MP CM Gaya Visit Photo: MP के मुख्यमंत्री सपरिवार बोधगया पहुंचे, महाबोधि मंदिर में दर्शन के बाद गदगद दिखे सीएम मोहन यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget