एक्सप्लोरर

बिहार: अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, कई लोग घायल

भागलपुर से सहरसा जा रही मुद्रिका ट्रैवल्स की बस में अनियंत्रित ट्रक ने बरारी थाना क्षेत्र के विक्रमशिला पुल के समीप जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं, सहरसा जा रही महिला करिया देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई.

भागलपुर/बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय और भागलपुर में रविवार को हुए सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं. पहली घटना भागलपुर की है, जहां रविवार को भागलपुर से सहरसा जा रही मुद्रिका ट्रैवल्स की बस में अनियंत्रित ट्रक ने बरारी थाना क्षेत्र के विक्रमशिला पुल के समीप जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं, सहरसा जा रही महिला करिया देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई.

इधर, स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से घायलों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, इस दौरान रमेश कुमार और संतोष वर्मा की मौत हो गई. फिलहाल कई घायलों का इलाज मायागंज अस्पताल में किया जा रहा है, जिसमें 4 की हालत नाजुक बनी हुई है.

दूसरी घटना बेगूसराय की है, जहां अलग-अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई, वहीं एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया है. पहली घटना जिले के बछवारा थाना के रानी 3 के निकट एनएच-28 की है, जबकि दूसरी घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के मुसेपुर चौक की है. मिली जानकारी अनुसार बछवारा थाना क्षेत्र के रानी 3 पंचायत के एनएच-28 के समीप रानी गांव के रहने वाले रामानंद जो घर के किसी काम से साईकिल से बाजार जा रहे थे, उन्हें तेज गति से आ रही अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.

दूसरी घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के मुसेपुर चौक की है, जहां मालीपुर गांव निवासी प्रमोद शाह हसनपुर बाजार से अपनी बाइक से साथी के साथ आ रहे थे, तभी मुसेपुर के पास सामने से आ रही साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में दोनों बाइक से गिर गए, जिससे बाइक उनकी मौत हो गई.

(इनपुट - दिलीप कुमार, धनंजय झा)

यह भी पढ़ें -

RJD सांसद मनोज झा ने CM नीतीश पर कसा तंज, कहा- '40 सीट लाने वाले मुख्यमंत्री बनने का देख रहे सपना' सुशील मोदी ने कहा- कार्यकर्ता का पद तो कोई नहीं छीन सकता, गिरिराज सिंह ने दी ये प्रतिक्रिया
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget