एक्सप्लोरर

बिहार: कालाबाजारी के लिए महाराष्ट्र से मंगवाए गए थे ऑक्सीजन के 225 सिलेंडर, पुलिस ने किया जब्त

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और सिलेंडरों को जब्त कर आगे की जांच में जुट गई. प्रशासन ने सिलेंडरों की कालाबजारी की बात स्वीकारते हुए कहा कि इतने बड़ी संख्या में मेडिकल ऑक्सीजन की सिलेंडरों को न तो कटिहार रेल ने मंगवाया है और न ही किसी सरकारी अस्पताल ने.

कटिहार: कोरोना महामारी के दौरान एक तरह जहां कोरोना मरीजों की मेडिकल ऑक्सीजन की कमी की वजह से मौत हो रही है, वहीं, दूसरी ओर कुछ लोग आपदा में अवसर ढूंढते हुए ऑक्सीजन सिलेंडरों की कालाबाजारी करने में जुटे हुए हैं. ताजा मामला बिहार के कटिहार जिले का है, जहां रविवार की देर रात रेलवे स्टेशन के वीआईपी गेट के पास से दो मालवाहक गाड़ी से सील पैक स्थिति में 6 किलो के कुल 225 ऑक्सीजन सिलेंडर बरामद किए गए हैं.

महाराष्ट्र से मंगवाए गए थे सिलेंडर

सिलेंडरों की पेकिंग पर रेलवे द्वारा अंकित टैग से ये स्पष्ट हुआ कि सभी सिलेंडर महाराष्ट्र के लोकमान्य तिलक से ट्रेन के माध्मम से कटिहार मंगवाए गए थे. सिलेंडर लावारिश अवस्था में स्टेशन के वीआईपी गेट के बाहर वाहनों में पड़े हुए थे. ना वहां वाहन चालक मौजूद थे और ना ही कोई रिसीवर. ऐसे में जब सिलेंडरों पर बजरंग दल के सदस्यों की नजर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी.

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और सिलेंडरों को जब्त कर आगे की जांच में जुट गई. प्रशासन ने सिलेंडरों की कालाबजारी की बात स्वीकारते हुए कहा कि इतने बड़ी संख्या में मेडिकल ऑक्सीजन की सिलेंडरों को न तो कटिहार रेल ने मंगवाया है और न ही किसी सरकारी अस्पताल ने, ऐसे में सिलेंडर यहां कैसे आए ये जांच का विषय है. 

पोर्टल मालिक की है संलिप्तता

सूत्रों की मानें तो पटना और कटिहार में न्यूज पोर्टल चलाने वाले ललित अग्रवाल ने सिलेंडर मंगवाए हैं. मालूम हो कि पहले भी पटना के एसके पूरी थाना क्षेत्र स्थित इसी पोर्टल के दफ्तर से पुलिस ने 60 सिलेंडर जब्त किए थे. वहीं, एक रिपोर्टर की गिरफ्तारी भी हुई थी. इसके बाद वे कटिहार के गुटखा व्यापारी अजय गुप्ता के साथ मिलकर फिर से इस गोरखधंधे में लगे हुए थे. इस मामले दो एनजीओ अपना भारत सेवा संस्थान और लायंस क्लब के नाम पर अवैध रूप से सिलेंडर मंगाए जाने की बात सामने आ रही है. वहीं रेलवे के दो कमर्शियल क्लर्क के निलंबन की सूचना सूत्र दे रहे हैं. 

पूरे मामले की जांच कर सही पुलिस

कटिहार के एसडीपीओ अमरकांत झा ने कहा कि सूचना मिली थी कि लोकमान्य तिलक से बड़ी संख्या में मेडिकल ऑक्सीजन के सिलेंडर कटिहार मंगाए गए हैं. इसी आधार पर कार्रवाई की और सिलेंडरों को जब्त कर लिया गया. अब आगे की जांच चल रही है. वहीं, कटिहार अनुमंडल पदाधिकारी शंकर शरण ओमी ने बताया कि फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है. इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडर की किसने मंगवाई इसकी जांच की जा रही है. चूंकि, इतना तो साफ है कि रेलवे या सरकारी हॉस्पिटल ने सिलेंडर नहीं मंगवाए हैं.

यह भी पढ़ें - 

बिहारः कोरोना में मानने को तैयार नहीं लोग, अब मुजफ्फरपुर में जमकर लगे बार-बालाओं के ठुमके

नीतीश कुमार के मंत्री ने तेजस्वी पर साधा निशाना, ट्वीट कर पूछा- क्या लालू जी की खून...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'
तेजस्वी यादव ने क्यों कहा फर्जी सम्राट सरकार? किया ये बड़ा दावा
तेजस्वी यादव ने क्यों कहा फर्जी सम्राट सरकार? किया ये बड़ा दावा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
भोजपुर में जमीन विवाद में बहा खून, वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या
भोजपुर में जमीन विवाद में बहा खून, वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget