एक्सप्लोरर

बिहार: सुशांत की हत्या में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अनशन पर बैठे परिजन, 2 गिरफ्तार

भागलपुर एसपी आशीष भारती ने गुरुवार को बताया कि, "इस मामले में पुलिस विशेष जांच दल (एसआईटी) बना कर जांच कर रही है. पुलिस ने गुरुवार को तड़के दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है."

भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र में लूटपाट के दौरान व्यवसायी के बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने गुरुवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इधर, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पीड़ित परिजन अभी भी अकबरनगर में अनशन पर बैठे हैं. पुलिस के अनुसार, अकबरनगर थाना क्षेत्र के भवनाथपुर बगीचे के पास 19 नवंबर को खाद व्यवसायी और खैरेहिया गांव निवासी अनुजदेव सिंह के बेटे सुशांत कुमार शिवम की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी और उनसे 25 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे.

भागलपुर एसपी आशीष भारती ने गुरुवार को बताया कि, "इस मामले में पुलिस विशेष जांच दल (एसआईटी) बना कर जांच कर रही है. पुलिस ने गुरुवार को तड़के दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है."

इधर, अनुजदेव सिंह का परिवार सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गांव के किनारे एनएच के समीप तीसरे दिन भी अनशन पर डटा हुआ है. मृतक के परिजन रवि सिंह ने बताया कि सुशांत के पिता अनुजदेव सिंह की हालत चिंताजनक बनी हुई है, उन्हें चिकित्सकों ने ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जब तक पैसे की बरामदगी नहीं हो जाती है, तब तक अनशन जारी रहेगा.

इधर, इस अनशन के समर्थन में नेताओं के भी पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है. विधानसभा चुनाव में सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के प्रत्याशी और प्रदेश युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार भी अनशनस्थल पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की.

उन्होंने मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग करते हुए मृतक के परिजनों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध की घटनाएं बढ़ गई हैं. इधर, गुरुवार को अनशनस्थल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला भी फूंका गया और संलिप्त अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग दोहराई गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget