एक्सप्लोरर

Bihar IPS Transferred: बिहार में फिर हुआ IPS अधिकारियों का तबादला, कटिहार SP और पटना सिटी ASP भी बदले गए 

IPS Officers Transferred: कटिहार के एसपी वैभव शर्मा को पटना के अनुसंधान नियंत्रण कक्ष का एसपी बनाया गया है. वहीं मोहिबुल्लाह अंसारी को पटना नगर का एसडीपीओ बनाया गया है. 

बिहार में बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर को देखते हुए बिहार सरकार के गृह विभाग ने शुक्रवार को 12 आईपीएस अधिकारियों के क्षेत्र की अदला बदली कर दी है. कई लोगों को शंटिंग में भी डाल दिया गया है. इसमें मुख्य रूप से कटिहार के एसपी वैभव शर्मा को पटना के अनुसंधान नियंत्रण कक्ष का एसपी बनाया गया है. कहा जाए तो उन्हें भी शंटिंग में डाल दिया गया है.

कटिहार में सांप्रदायिक तनाव के बाद कार्रवाई

दरअसल मोहर्रम को लेकर कटिहार में सांप्रदायिक तनाव हुए थे, इसको देखते हुए गृह विभाग की ओर से यह निर्णय लिया गया है. वहीं सारण के ग्रामीण एसपी शिखर चौधरी को कटिहार का नया एसपी बनाया गया है. जो वर्तमान में ग्रामीण एसपी के पद पर थे. उन्हें कटिहार का एसपी नियुक्त किया गया है. पटना सिटी के अनुमंडल पर पुलिस पदाधिकारी एसपी अतूलेश झा को ट्रांसफर करके डेहरी (रोहतास) का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है. 

मोतिहारी सदर के एएसपी शिवम धाकड़ जो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर थे, उन्हें दानापुर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है. बगहा जिले के रामनगर अनुमंडल पुलिस अधिकारी एसपी दिव्यांजलि जायसवाल को एसपी अपराध अनुसंधान विभाग में भेजा गया है.

पटना के विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा में तैनात एसपी संजय कुमार को सारण का ग्रामीण एसपी बनाया गया है. पटना में तैनात निगरानी के एसपी मनोज कुमार को बेगूसराय में समादेस्टा बिहार विशेष शस्त्र पुलिस  8 पर तैनात किया गया है. वहीं बेगूसराय के बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 8 के समादेष्टा नवजोत सिमी को बेगूसराय के विशेष सशस्त्र पुलिस 19 का समादेष्टा के पद पर तैनात किया गया है. हालांकि वह पहले से इस जगह पर अतिरिक्त प्रभार में थे.

आईपीएस मोहिबुल्लाह अंसारी का भी तबादला

एसपी महेंद्र कुमार बसंत्री जो पुलिस प्रशिक्षण केंद्र डुमरांव में पदस्थापित थे, उन्हें  गृह रक्षा वाहिनी पटना में भेजा गया है. बिहार स्वाभिमान विशेष सशत्र पुलिस बल बगहा में समादेष्टा एसपी मिथलेश कुमार को प्रस्थापना की प्रतीक्षा में बिहार पुलिस मुख्यालय पटना भेजा गया है. पटना में तैनात सहायक पुलिस महा निरीक्षक शैशव यादव को सैन्य पुलिस प्रशिक्षण केंद्र डुमरा भेजा गया है. आईपीएस मोहिबुल्लाह अंसारी का भी तबादला किया गया है. उन्हें पटना नगर का एसडीपीओ बनाया गया है. 

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: 'राष्ट्र के लिए आप धृतराष्ट्र नहीं...', बिहार में बढ़ते क्राइम पर NDA की सहयोगी LJPR भी चिंतित, कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget