एक्सप्लोरर

Big News: बिहार में बड़ा रेल हादसा टला, टूटी पटरी पर दौड़ने वाली थी हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस

पंडित दीनदयाल और गया रेलखंड के बीच पुसौली रेलवे स्टेशन के पास टूटी हुई थी पटरी.लाल गमछा देख ट्रेन के चालक ने रोकी गाड़ी, स्टेशन मास्टर ने किसान को किया सम्मानित.

कैमूरः पंडित दीनदयाल और गया रेलखंड के बीच पुसौली रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई. ट्रेन अपलाइन में गया की तरफ से पंडित दीनदयाल रेलवे जंक्शन की तरफ जा रही थी. टूटी पटरी को देख दो ग्रामीणों ने ट्रेन के चालक को लाल गमछा दिखाकर गाड़ी रोकने के लिए इशारा किया. इसके बाद चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी.

बताया जाता है कि पुसौली रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर पश्चिम कुदरा थाना क्षेत्र के घटांव गांव के दो किसान अपने खेतों की तरफ अपलाइन का रेलवे ट्रैक पकड़कर जा रहे थे. इसी दौरान उनकी नजर रेलवे ट्रैक की टूटी पटरी पर पड़ी. जब तक वह पुसौली स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना देते तब तक अपलाइन का सिग्नल ग्रीन हो गया और चंद मिनटों में ही अपलाइन से हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस आ गई.

लाल गमछा देखकर ट्रेन के ड्राइवर ने लगाई इमरजेंसी ब्रेक

किसान प्रेमचंद राम और राम प्रवेश ने अपने पास रखे लाल गमछा को लेकर चालक की तरफ ट्रेन रोकने का इशारा करने लगे. फिर चालक ने मामले की गंभीरता को समझते हुए गाड़ी की इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी. जब दोनों से चालक ने पूछा तो इन्होंने टूटी पटरी दिखाई. फिर स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी गई. मौके पर पीडब्ल्यूआई की टीम ने पहुंचकर पटरी की मरम्मत की. हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस को 45 मिनट के विलंब से फिर पंडित दीनदयाल जंक्शन के लिए दूसरी लाइन से रवाना किया गया.

वहीं, स्टेशन मास्टर ने ग्रामीणों की तत्परता देख माला पहनाकर मिठाई खिलाकर सम्मानित किया. स्टेशन मास्टर ने बताया कि एक बड़ा हादसा होने से टल गया है. हावड़ा-बीकानेर को दूसरी लेन से 45 मिनट के बाद रवाना किया गया. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने बताया कि पटरी को फिलहाल दुरुस्त कर दिया गया है. गाड़ियों का परिचालन सामान्य रूप से हो सकता है. एक से दो दिनों के अंदर इस क्षेत्र की पूरी पटरी बदल दी जाएगी.

यह भी पढ़ें- 

समस्तीपुरः बागमती नदी से पांच लोगों का निकाला गया शव, नाव डूबने की वजह से हुआ था हादसा

बिहारः एक-एक कर 4 बेटियों को मां ने तालाब में फेंका, 3 की मौत, एक अस्पताल में भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सम्राट के बयान पर तेज प्रताप बोले- 'कौन स्कूल में पढ़े हैं… चरवाहा?'
CM सम्राट के बयान पर तेज प्रताप बोले- 'कौन स्कूल में पढ़े हैं… चरवाहा?'
सम्राट सरकार करने जा रही बंपर भर्ती, स्वास्थ्य विभाग में भरे जाएंगे 11 हजार पद
सम्राट सरकार करने जा रही बंपर भर्ती, स्वास्थ्य विभाग में भरे जाएंगे 11 हजार पद
पटना में खाकी पर दाग, नशे के आरोपियों से डील का आरोप, 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
पटना में खाकी पर दाग, नशे के आरोपियों से डील का आरोप, 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CM सम्राट अपराध और क्राइम वाले बयान पर घिरे, मनोज झा और पप्पू यादव बरसे
CM सम्राट अपराध और क्राइम वाले बयान पर घिरे, मनोज झा और पप्पू यादव बरसे

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR, Gen-Z आंदोलन से लेकर आरक्षण तक, दत्तात्रेय होसबोले ने दिया ये बड़ा बयान
SIR, Gen-Z आंदोलन से लेकर आरक्षण तक, दत्तात्रेय होसबोले ने दिया ये बड़ा बयान
CM सम्राट के बयान पर तेज प्रताप बोले- 'कौन स्कूल में पढ़े हैं… चरवाहा?'
CM सम्राट के बयान पर तेज प्रताप बोले- 'कौन स्कूल में पढ़े हैं… चरवाहा?'
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget