एक्सप्लोरर

उपेंद्र कुशवाहा को बड़ा झटका, RLSP के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई ने थामा आरजेडी का दामन

तेजस्वी यादव ने कहा, "एक तरह से आरएलएसपी का आरजेडी में विलय हो गया है. उन्होंने कहा कि आरएलएसपी में अब केवल पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा बच गए हैं."

पटना: बिहार में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के पार्टी के जनता दल (युनाइटेड) में विलय करने के पहले ही शुक्रवार को बड़ा झटका लगा, जब आरएलएसपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा, महासचिव निर्मल कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में आरएलएसपी के नेता और कार्यकर्ताओं ने आरजेडी की सदस्यता ग्रहण कर ली. इन सभी लोगों को आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने आरजेडी की सदस्यता दिलाई. इस मौके पर तेजस्वी यादव ने आरएलएसपी से आए नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि, "एक तरह से आरएलएसपी का आरजेडी में विलय हो गया है. उन्होंने कहा कि आरएलएसपी में अब केवल पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा बच गए हैं."

तेजस्वी ने कहा कि, "प्रदेश अध्यक्ष वीरेद्र कुशवाहा, महासचिव निर्मल कुशवाहा, महिला सेल की प्रमुख मधु मंजरी सहित कई प्रकोष्ठ के प्रमुख, कई जिला समिति के अध्यक्ष और पदाधिकारी व झारखंड आरएलएसपी के प्रदेश अध्यक्ष ने आज आरजेडी की सदस्यता ग्रहण की है." उन्होंने कहा कि इन साथियों के आरजेडी में आने से पार्टी मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि इससे पहले पिछले विधानसभा चुनाव में आरएलएसपी के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी भी आरजेडी की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं.

उपेंद्र कुशवाहा के लिए यह बड़ा झटका

तेजस्वी यादव ने कहा कि कुशवाहा पहले कहते थे कि अगर नीतीश कुमार जैसा दोस्त हो तो दुश्मन की जरूरत नहीं पड़ती है. अब शायद कुशवाहा जी इन बातों को भूल गए हैं. इधर, आरएलएसपी से आरजेडी में आए वीरेद्र कुशवाहा ने कहा कि, "नीतीश कुमार को सत्ता से हटाने के लिए आरएलएसपी बनाया गया था. इसी संकल्प के साथ हमसभी गांव-गांव जाकर आरएलएसपी के कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलवाया था, लेकिन आज उपेंद्र कुशवाहा इन संकल्पों को भूलकर नीतीश कुमार के साथ जाने का मन बना लिया है."

उन्होंने यहां तक कहा कि आरएलएसपी के साथी उपेंद्र कुशवाहा को पार्टी से निष्कासित कर आरजेडी के साथ आ गए हैं. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में नीतीश को सत्ता से हटाना हमारा संकल्प है. इस मौके पर आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भी उपस्थित रहे. उल्लेखनीय है कि आरएलएसपी के उपेंद्र कुशवाहा की इन दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नजदीकियां बढ़ी है. कयास लगाए जा रहे हैं कि वे जल्द ही नीतीश के साथ आ जाएंगे. इससे पहले ही उपेंद्र कुशवाहा के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें-

दो से अधिक बच्चे होने पर नहीं लड़ पाएंगे बिहार पंचायत चुनाव ! जानें- आयोग की तरफ से जारी महत्वपूर्ण मानक

महादेव के रंग में रंगे नीतीश के मंत्री जमा खान, अलग अंदाज में दर्शन के लिए पहुंचे मंदिर, कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गया में जमीन विवाद में चले बम और पत्थर, RJD ने सम्राट सरकार को घेरा
गया में जमीन विवाद में चले बम और पत्थर, RJD ने सम्राट सरकार को घेरा
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
मोतिहारीः शादी की खुशियां मातम में बदलीं, भीषण हादसे में दो दोस्तों की मौत
मोतिहारीः शादी की खुशियां मातम में बदलीं, भीषण हादसे में दो दोस्तों की मौत
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बिहार में भी विवाद, पप्पू यादव बोले- 'कश्मीर हमारे...'
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बिहार में भी विवाद, पप्पू यादव बोले- 'कश्मीर हमारे...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget