एक्सप्लोरर

बिहार का यह नेता नीतीश कुमार का साथ छोड़ने के लिए तैयार! कर ली RJD में जाने की तैयारी

Bihar News: वक्फ कानून के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जेडीयू के पूर्व एमएलसी ने यह फैसला लिया है. उनके साथ दो पूर्व विधायक पूर्णिमा यादव और कौशल यादव भी आरजेडी में शामिल होंगे.

Bihar News: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदल का खेल शुरू हो गया है. इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी को नवादा में झटका लगने जा रहा है. मुस्लिम समुदाय के प्रभावशाली नेता और जेडीयू के पूर्व एमएलसी सलमान रागीव मुन्ना 9 जुलाई को आरजेडी में शामिल होने जा रहे हैं. वक्फ कानून के खिलाफ नाराजगी जताते हुए सलमान रागीव मुन्ना ने यह फैसला लिया है. 

नवादा में जहां पहले मुस्लिम समुदाय में नीतीश कुमार की मजबूत पकड़ थी वहां अब पार्टी का जनाधार कमजोर होता दिख रहा है. एबीपी न्यूज़ से सलमान रागीव मुन्ना ने कहा कि जेडीयू मुसलमानों के साथ दोहरा मापदंड अपना रही है. उन्होंने मगध क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय की नाराजगी का जिक्र किया.

दो पूर्व विधायक भी होंगे आरजेडी में शामिल

जेडीयू के पूर्व एमएलसी सलमान रागीव मुन्ना के अलावा दो पूर्व विधायक पूर्णिमा यादव और कौशल यादव भी आरजेडी में शामिल होंगे. बता दें कि मगध क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के प्रमुख नेता माने जाने वाले सलमान रागीव मुन्ना ने करीब 18 साल तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का साथ दिया है. 

नवादा में 9 जुलाई को है तेजस्वी का कार्यक्रम

जानकारी के अनुसार, नवादा के आईटीआई मैदान में 9 जुलाई को तेजस्वी यादव का कार्यक्रम है. इस कार्यक्रम के लिए पूर्व एमएलसी सलमान रागीव मुन्ना बड़े पंडाल का निर्माण करवा रहे हैं. कार्यक्रम में लाखों लोगों के जुटने की संभावना है.

दूसरी ओर सलमान रागीव मुन्ना लगातार नीतीश कुमार पर सवाल उठा रहे हैं. उनका कहना है कि तेजस्वी यादव की नवादा से उठने वाली आवाज पूरे मगध क्षेत्र में गूंजेगी. बिहार में चुनावी साल में यह घटनाक्रम एनडीए के लिए चिंता का विषय है. वर्तमान में बिहार में जेडीयू के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है, जिसमें बीजेपी, एलजेपी (रामविलास) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- Chirag Paswan: 'तेजस्वी जिस विधानसभा से…', चुनाव लड़ने के सवाल पर चिराग पासवान का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget