एक्सप्लोरर

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिना किसी परीक्षा के अगले क्लास में प्रमोट किए जाएंगे 8वीं तक के छात्र

पहली से आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए अप्रैल से जून, 2021 तक कैचअप कोर्स का संचालन किया जाएगा. ताकि संबंधित पाठ्यक्रम को पूर्ण करते हुए अगले वर्ग का संचालन किया जा सके.

पटना: कोरोना काल में स्कूलों के बंद होने की वजह से छात्रों की पढ़ाई का काफी नुकसान हुआ है. ठीक तरह से पढ़ाई नहीं होने की वजह से अब बच्चों को वार्षिक परीक्षा देने में परेशानी हो रही है. ऐसे में बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने ये फैसला लिया है कि सत्र 2020-21 में पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को बिना किसी परीक्षा के अगली क्लास में प्रोमोट कर दिया जाएगा. विभाग ने इस बाबत मंगलवार को संकल्प भी जारी कर दिया है.

शिक्षा विभाग ने अपने पत्र में कहा कि बिहार राज्य बच्चों की मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा नियमावली, 2019 में ये नियम है कि परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को पांचवीं और आठवीं कक्षा में रोका जा सकता है. लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण सभी स्कूल 13 मार्च, 2020 से बंद कर दिए गए थे, जिसके बाद 8 फरवरी, 2021 से कक्षा छह से आठ तक और 1 मार्च, 2021 से एक से पांच तक के कक्षा का संचालन शर्तों के साथ प्रारंभ किया गया है.

शैक्षणिक सत्र 2020-21 में उक्त कक्षाओं का संचालन नहीं हो सका. इस कारण आठवीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए वार्षिक परीक्षा का आयोजन करने में कठिनाई हो रही है. ऐसे में विभाग ने बिना परीक्षा के बच्चों को प्रमोट करने का फैसला लिया है. साथ ही संबंधित छात्रों के लिए अप्रैल से जून 2021 तक कैचअप कोर्स का संचालन किया जाएगा. ताकि संबंधित पाठ्यक्रम को पूर्ण करते हुए अगले वर्ग का संचालन किया जा सके.

गौरतलब है कि कोरोना काल में एहतियात के तौर पर प्रदेश के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया था. करीब एक साल से स्कूल बंद रहने के बाद 8 फरवरी से प्राथमिक विद्यालय भी खोल दिए गए. कक्षा 1 से 8 तक की कक्षाएं सुचारू रूप से शुरू हो गईं हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूध के नाम पर जहर का खेल! डेयरी पर FDA की रेड, 950 किलो मिलावटी पनीर-घी जब्त
दूध के नाम पर जहर का खेल! डेयरी पर FDA की रेड, 950 किलो मिलावटी पनीर-घी जब्त
नवादा में खौफनाक वारदात, मजदूरी के पैसे मांगने गई 60 साल की महिला से हैवानियत
नवादा में खौफनाक वारदात, मजदूरी के पैसे मांगने गई 60 साल की महिला से हैवानियत
पटना में घर में घुसकर मां-बेटे पर चाकू से हमला, थाने पर शव रख किया प्रदर्शन
पटना में घर में घुसकर मां-बेटे पर चाकू से हमला, थाने पर शव रख किया प्रदर्शन
बिहार: नवादा में बड़ी वारदात, घर में सोए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या
बिहार: नवादा में बड़ी वारदात, घर में सोए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget