एक्सप्लोरर

बिहार के गया में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, 3 नक्सली गिरफ्तार, हथियार के साथ विस्फोटक बरामद

Bihar News: यह कार्रवाई इमामगंज थाना क्षेत्र के गंगटी बाजार में की गई है. गया के एसएसपी आनंद कुमार ने कहा कि यह कार्रवाई नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी है.

Gaya Naxalites Arrested: बिहार के गया में नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई है. जिले की पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) को बड़ी सफलता मिली है. संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया जिनके पास से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए. यह कार्रवाई इमामगंज थाना क्षेत्र के गंगटी बाजार में की गई. गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आनंद कुमार ने शुक्रवार (04 अप्रैल, 2025) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी.

एसएसपी ने बताया कि तीन अप्रैल को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गंगटी बाजार में कुछ नक्सली सक्रिय हैं. सूचना की पुष्टि के बाद एक विशेष टीम गठित की गई और उसे कार्रवाई के लिए भेजा गया. टीम जब गंगटी बाजार पहुंची तो एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा. पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया.

सर्च ऑपरेशन में मिला हथियार और विस्फोटक

एसएसपी आनंद कुमार ने कहा कि गिरफ्तार नक्सली ने पूछताछ में अपना नाम रूपेश पासवान (पिता उमेश पासवान, कादिरगंज, इमामगंज) बताया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कादिरगंज के तिलाठी पहाड़ी इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया. वहां से हथियारों और विस्फोटकों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी तेज की और दो अन्य नक्सलियों को गिरफ्तार किया. इनकी पहचान उदय कुमार (पिता टेगु यादव, सोहेल, थाना सलैया) और बबलू कुमार (पिता अर्जुन प्रसाद, जगतपुर लकराही, थाना भदवर) के रूप में हुई. 

इस ऑपरेशन में पुलिस ने 3 एसएलआर, एक सेमी-ऑटोमेटिक राइफल, 527 कारतूस, 7 एसएलआर मैगजीन, 2 इंसास मैगजीन, एक केन बम, 6 डेटोनेटर और 3 मोबाइल बरामद किए. उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी है. बरामद हथियार और विस्फोटक इस बात के सबूत हैं कि नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे. पुलिस अब गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ कर रही है ताकि उनके नेटवर्क और योजनाओं का पता लगाया जा सके. एसएसपी ने यह भी बताया कि इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और संदिग्ध ठिकानों पर नजर रखी जा रही है. 

यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: फायरिंग से थर्रा उठा भागलपुर, भवानीपुर में 2 दोस्तों ने एक-दूसरे को मार डाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी! पोती को बचाने गई दादी को बोलेरो से कुचला
छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी! पोती को बचाने गई दादी को बोलेरो से कुचला
बिहार: शराबबंदी को अब आनंद मोहन ने बताया फेल, बोले- 'अगर कल को…'
बिहार: शराबबंदी को अब आनंद मोहन ने बताया फेल, बोले- 'अगर कल को…'
बिहार STET 2026: नोटिफिकेशन जारी, जान लीजिए जरूरी बातें
बिहार STET 2026: नोटिफिकेशन जारी, जान लीजिए जरूरी बातें
Xप्लेन: बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर की 'सम्राट हटाओ' मांग, लेकिन असल निशाना कौन?
प्रशांत किशोर की 'सम्राट हटाओ' मांग, लेकिन असल निशाना कौन?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget