एक्सप्लोरर

Bihar Politics : तेजस्वी यादव ने कहा- अगर विपक्ष चाहे तो पीएम पद के सशक्त कैंडिडेट हो सकते हैं नीतीश कुमार

Bihar News: तेजस्वी यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार के पास 37 साल से अधिक का विशाल संसदीय और प्रशासनिक अनुभव है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की जमीनी साख भी अच्छी है. 

Patna News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री पद का दावेदार होने को लेकर अटकलों का दौर जारी है.इस बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि अगर विपक्ष विचार करे तो नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के सशक्त दावेदार हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के पास 37 साल से अधिक का संसदीय और प्रशासनिक अनुभव है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की साख भी अच्छी है. 

तेजस्वी यादव ने क्या कहा है

तेजस्वी यादव ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में यह बात कही.बिहार में महागठबंधन सरकार की वापसी के साथ ही बीजेपी की ओर से 'जंगलराज'की वापसी के दावे के सवाल पर तेजस्वी ने इसे थका हुआ प्रवचन और 'भेड़िया आया-भेड़िया'आया का एक बेहतरीन उदाहरण बताया. उन्होंने कहा कि जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस और अन्य दलों का एकजुट होना और महागठबंधन सरकार का सत्ता में आना विपक्षी एकता के लिए शुभ संकेत है. 

तेजस्वी ने कहा,"यह इस बात का संकेत है कि अधिकांश विपक्षी दल देश के सामने बड़ी चुनौती को पहचानते हैं. इसमें बीजेपी का आधिपत्य भी शामिल है,वो पैसे, मीडिया और (प्रशासनिक) मशीनरी के दम पर भारतीय समाज और राजनीतिक से सभी तरह की विविधता को खत्म करने पर तुली हुई है. उन्होंने कहा यह क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व, सामाजिक न्याय और विकास का भी मामला है. 

तेजस्वी ने बीजेपी पर क्या आरोप लगाए

बिहार के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी की सहकारी संघवाद की सभी बातों के बाद भी उसकी कोशिश लगातार क्षेत्रीय विषमताओं को नजरअंदाज करने रही है. बिहार पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, इससे कोई इनकार नहीं कर सकता. लेकिन क्या हमें केंद्र से कुछ मिला है? बिल्कुल नहीं. 

तेजस्वी ने जोर देकर कहा कि क्षेत्रीय दलों और अन्य प्रगतिशील राजनीतिक गुटों को अपने संकीर्ण हितों और हानि से हटकर देखना होगा और गणतंत्र बचाना होगा.उन्होंने कहा कि अगर हमने अभी इसे नहीं रोका तो इसका पुननिर्माण बहुत मुश्किल हो जाएगा. जब उनसे यह पूछा गया कि क्या नीतीश कुमार 2024 के चुनाव में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए सबसे उपयुक्त हैं और क्या वो विपक्ष के उम्मीदवार हो सकते है, तेजस्वी ने कहा,"मैं यह सवाल माननीय नीतीश जी पर छोड़ता हूं. मैं पूरे विपक्ष की ओर से बोलने का दावा नहीं कर सकता,हालांकि माना जाए तो नीतीश जी निश्चित रूप से एक मजबूत उम्मीदवार हो सकते हैं. 

नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर

उन्होंने कहा कि पिछले 50 सालों से वह एक सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता रहे है.उन्होंने जेपी और आरक्षण समर्थक आंदोलन में भाग लिया है. आरजेडी नेता ने कहा कि उनके पास ( नीतीश कुमार) के पास 37 साल से अधिक का विशाल संसदीय और प्रशासनिक अनुभव है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की जमीनी साख भी अच्छी है. 

बीजेपी के साथ संबंध तोड़ने के नीतीश कुमार के फैसले ने उनकी प्रधानमंत्री पद की दावेदारी को बल दिया है. वो बीजेपी के साथ 1996 से थे, 2013-2017 के बीच के समय को छोड़कर जब वो महागठबंधन का हिस्सा थे. 

यह भी पढ़ें

Watch: बिहार के नालंदा में दबंगई का वीडियो देखें, घर पर चढ़कर लाठी-डंडे से हमला, फायरिंग भी की गई, 4 लोग जख्मी

VIDEO: गानों के जरिए RJD का BJP पर निशाना! अबकी विरोधियन के दाल ना गली... तेजस्वी के बिना सरकार ना चली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget