एक्सप्लोरर

मनोज तिवारी, अक्षरा सिंह और अब खेसारी लाल यादव, धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में पहुंच रहे भोजपुरी स्टार

Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव भोजपुरी के चर्चित सुपरस्टार हैं. लोग हिट मशीन के नाम से भी जानते हैं. खेसारी ने सोशल मीडिया एक्स पर सोमवार को बाबा बागेश्वर के साथ तस्वीर शेयर की है.

पटना: बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Pandir Dhirendra Krishna Shastri) के शरण में इन दिनों भोजपुरी कलाकार आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं. मनोज तिवारी तो कई बार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ नजर आए हैं. अक्षरा सिंह भी कई बार दिखी हैं. अब भोजपुरी सिनेमा के  चर्चित स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) बाबा बागेश्वर के शरण में पहुंच गए हैं.

सोमवार (04 मार्च) को खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर बाबा बागेश्वर के साथ तस्वीर शेयर की है. खेसारी लाल ने जिस तस्वीर को शेयर किया उसमें बाबा सिंहासन पर बैठे हुए हैं तो वो खुद उनके चरण के पास बैठे हुए हैं. खेसारी लाल ने अपने पोस्ट में लिखा है, "परमपूज्य सरकार बागेश्वर धाम पीठ के पावन सानिध्य में..."

चर्चित स्टार हैं खेसारी लाल यादव

बता दें कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी के चर्चित सुपरस्टार हैं. लोग हिट मशीन के नाम से भी जानते हैं. खेसारी लाल यादव ने अभी दो दिन पहले शनिवार की रात पटना में कार्यक्रम किया था. महागठबंधन की जन विश्वास रैली के एक दिन पहले वह एमएलसी फ्लैट परिसर में महागठबंधन की रैली को सफल बनाने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मंच से कहा था कि इस परिवार के हम भी एक बेटे हैं. बेटे की हैसियत से जो सहयोग होगा उसके लिए वह खड़े हैं.

उधर दूसरी ओर खेसारी लाल यादव का बागेश्वर धाम जाना उनके चाहने वालों को अच्छा नहीं लग रहा है. उनके पोस्ट में कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं कि पाखंड है  भैया आप कहां चले गए हैं.

हालांकि बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की शरण में भोजपुरी कलाकारों का कोई जाना नई बात नहीं है. पटना में धीरेंद्र शास्त्री आए थे तो उनके सारथी के रूप में भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी दिख रहे थे. उनकी गाड़ी वह खुद चला रहे थे. बाबा की सेवा में खुद लगे थे. अक्षरा सिंह भी पटना में मिली थीं. बागेश्वर धाम में कार्यक्रम किया जा रहा है अब जहां खेसारी लाल पहुंचे हैं.

यह भी पढ़ें- आसनसोल सीट को 'ना' कहने के बाद जेपी नड्डा से मिले पवन सिंह, क्या हुई बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget