एक्सप्लोरर

Watch: पावर स्टार पवन सिंह के साथ पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो देख फैंस हुए गदगद, अरसे बाद दोनों कर रहे थे 'दिल की बातें'

Pawan Singh News: भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को देख फैंस में काफी खुशी है.

पटना: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Film) के लोकप्रिय और पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह (Pawan Singh) का दांपत्य जीवन फिर से सुखमय होने लगा है. पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह (Jyoti Singh) से 2 साल पहले विवाद शुरू हुआ था जो अदालत तक पहुंच गया था, लेकिन अब दोनों के बीच मामला सुलह हो गया है. इससे पवन सिंह के फैंस में खुशी है. वहीं, अब पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में पवन सिंह और ज्योति सिंह एक सोफे पर बैठे एक दूसरे से बात करते दिख रहे हैं.

इसके साथ ही इंस्टाग्राम पर एक फोटो भी शेयर किया गया है, जिसमें पवन सिंह के कंधे पर हाथ रखे ज्योति सिंह खड़ी हैं. जारी वीडियो यह बताने के लिए काफी है कि अब दोनों के बीच विवाद खत्म हो चुका है.

ज्योति सिंह सोशल मीडिया पर रहती हैं काफी सक्रिय

ज्योति सिंह ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो में एक गाना भी सुनाई पड़ रहा है. वह गाना भी काफी रोमांटिक है. इस गाने का बोल है 'कैसे जिए लेकर तेरी यादें'. इंस्टाग्राम के इस रील को यूजर्स ने सराहा है. ज्योति सिंह पवन सिंह के विवाद के बाद भी सोशल मीडिया पर सक्रिय दिखती रही हैं और कई वीडियो अपलोड की थीं, लेकिन पवन सिंह के साथ यह उनका पहला वीडियो है. इस वीडियो को करीब 9 लाख लोगों ने लाइक किया है, जबकि 8000 के करीब लोगों ने इस वीडियो को शेयर किया है. साढ़े सात हजार लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट भी किया है.

'वाह भाभी आप दोनों हमेशा खुश रहिए'

इस वीडियो को देखकर यूजर्स काफी खुश हैं, एक यूजर्स ने लिखा है. 'आज दिल कितना खुश हैं नहीं बता सकते भैया-भाभी'. वहीं, पवन सिंह के काफी करीबी माने जाने वाले प्रियांशु रंजन ने लिखा है कि 'वाह भाभी आप दोनों हमेशा खुश रहिए'. एक यूजर्स ने लिखा है 'किस-किस को इस दिन का इंतजार था'. अधिकांश यूजर्स पति-पत्नी को एक होने का बधाई दे रहे हैं और खुशी का इजहार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Prashant Kishor: अमित शाह के बिहार दौरे से पहले प्रशांत किशोर ने क्यों कहा पलटीमार? BJP और कांग्रेस को बताया एक समान

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
नालंदा: मरीज की मौत मामले में डॉक्टर की बढ़ी टेंशन! NHRC पहुंचे परिजन
नालंदा: मरीज की मौत मामले में डॉक्टर की बढ़ी टेंशन! NHRC पहुंचे परिजन
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget