एक्सप्लोरर

बिहार में 3 फीसद मुसहर जाति, चुनाव भी है... भागीरथ मांझी की कांग्रेस में एंट्री से किस पार्टी को नुकसान?

Bihar Assembly Election 2025: जहानाबाद और गया को मिलाकर 13 विधानसभा सीट है. कांग्रेस को फायदा भी तब होगा जब भागीरथ मांझी को दलित नेता के रूप में आगे प्रमोट किया जाएगा.

Bhagirath Manjhi Join Congress: माउंटेन मैन के नाम से प्रसिद्ध बिहार के गया जिले के गहलौर गांव के रहने वाले दशरथ मांझी का नाम पूरे देश और दुनिया में चर्चित है. मंगलवार (28 जनवरी) को दिल्ली में उनके इकलौते बेटे भागीरथ मांझी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया. इससे पहले वे जेडीयू में थे. इसी साल बिहार में विधानसभा का चुनाव भी है तो सवाल उठ रहा है कि दशरथ मांझी के बेटे की कांग्रेस में एंट्री से किस पार्टी को नुकसान होगा? या कोई फर्क नहीं पड़ेगा? 

भागीरथ मांझी मुसहर जाति से आते हैं. माना जाता है कि बिहार में करीब 3 फीसद इस जाति की संख्या है. गया और जहानाबाद में मुसहर जाति की संख्या अधिक है. इसके अलावा उत्तर बिहार के कोसी सीमांचल में सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में मांझी समाज की संख्या ज्यादा है. 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस ने भागीरथ मांझी को अपनी पार्टी में शामिल तो कर लिया लेकिन उसे कितना फायदा होगा? एनडीए में जीतन राम मांझी हैं तो सवाल यह है कि सत्ता पक्ष को कितना नुकसान होगा?

दशरथ मांझी के नाम पर हो सकता है कुछ फायदा

बिहार की राजनीति को समझने वाले और वरिष्ठ पत्रकार संतोष कुमार ने कहा कि दशरथ मांझी का नाम एक ब्रांड है. भागीरथ मांझी उनके बेटे हैं. दशरथ मांझी के नाम पर कांग्रेस को कुछ फायदा हो सकता है, लेकिन बहुत ज्यादा नहीं. वजह है कि भागीरथ मांझी राजनीति में सक्रिय भूमिका में कभी नहीं रहे हैं. कांग्रेस को फायदा भी तब होगा जब भागीरथ मांझी को दलित नेता के रूप में आगे प्रमोट किया जाएगा. कोई पद दिया जाएगा. किसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे तो इसका फायदा मिल सकता है.

जीतन राम मांझी को नेता मानते हैं मुसहर समाज के लोग

दशरथ मांझी के गांव गहलौर के पास में ही रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार मुकेश पांडेय कहते हैं कि भागीरथ मांझी का गांव या आसपास के इलाकों में प्रभाव नहीं है कि वह अपने समाज के वोट को अपने पाले में कर लें. इधर-उधर घूमना और किसी के साथ बैठकर चले जाना ही उनका काम है. गया जिले में जीतन राम मांझी का प्रभाव ज्यादा है. दशरथ मांझी के इलाके के मुसहर समाज के लोग भी जीतन राम मांझी को ही अपना नेता मानते हैं.

बता दें कि जहानाबाद और गया को मिलाकर 13 विधानसभा सीट है. इन सभी 13 विधानसभा सीटों में मुसहर समाज का वोट बैंक जीतराम मांझी का माना जाता है. 13 में से चार विधानसभा क्षेत्र सुरक्षित है. गया जिले में 10 विधानसभा क्षेत्र है जिसमें से तीन बाराचट्टी, इमामगंज और बोधगया सुरक्षित सीट है. जहानाबाद में मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र सुरक्षित सीट है. इन सीटों पर मांझी समाज की संख्या अधिक है. अगर इन चार में किसी एक सीट पर भागीरथ मांझी को टिकट दिया जाता है तो अन्य सीटों पर भी कांग्रेस प्रभाव बना सकती है.

मुकेश पांडेय ने कहा कि दशरथ मांझी की 2007 में मृत्यु हुई थी. उसके बाद नीतीश कुमार ने उनके गांव में बहुत काम करवाया. कहा जाए तो गहलौर गांव एक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित हो चुका है. दशरथ मांझी का स्मृति भवन बना हुआ है. म्यूजियम भी बना हुआ है. गांव में स्ट्रीट लाइट तो है ही साथ ही सड़क भी चकाचक है. पार्क की व्यवस्था की गई है. कुल मिलाकर वहां का नजारा देखने लायक है. 

बताया कि नीतीश सरकार की ओर से उनके परिवार को बहुत ज्यादा सुविधा तो नहीं दी गई है, लेकिन उनकी पोती को आंगनबाड़ी सेविका बनाया गया. रहने के लिए घर की मांग की गई थी तो इंदिरा आवास के तौर पर उन्हें घर मिला था. इसके बाद में मौखिक रूप से कहा गया कि स्मृति भवन में पूरा परिवार रह सकता है. इन सब से भी मांझी समाज नीतीश कुमार से ज्यादा खफा नहीं है. ऐसे में कांग्रेस को इसका लाभ मिलेगा या नहीं वह देखने वाली बात होगी.

यह भी पढ़ें- 'तेजस्वी यादव के कार्यकाल में हुई 26 करोड़ की अवैध निकासी', विजय कुमार सिन्हा का बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget