एक्सप्लोरर

Bihar Bridge Collapse: तीसरी बार भागलपुर-सुल्तानगंज अगुवानी पुल गंगा नदी में ध्वस्त, 1710 करोड़ की है योजना

Bhagalpur-Sultanganj Bridge: बिहार में काफी समय से भागलपुर-सुल्तानगंज अगुवानी पुल सुर्खियों में है. एक बार फिर इस पुल के हिस्से के टूटने की सूचना मिली है.

Bihar Bridge Collapse: भागलपुर में सुलतानगंज-अगुवानी गंगा नदी पर बन रहा निर्माणाधीन फोरलेन पुल तीसरी बार गंगा नदी में शनिवार को ध्वस्त होकर गिर गया. सुल्तानगंज से अगुवानी घाट की तरफ से पिलर नंबर नौ और दस के बीच का हिस्सा गंगा नदी में समा गया. इस महासेतु का निर्माण एसपी सिंगला कंपनी करा रही है. भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में बन रहा यह पुल खगड़िया और भागलपुर जिला को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा है.

पहले भी हो चुका है ध्वस्त

पहले भी चार जून 2023 को सुलतानगंज-अगुवानी गंगा नदी पर बन रहा निर्माणाधीन फोरलेन पुल जमींदोज हो गया था. निर्माणाधीन पुल का सुपर स्ट्रक्चर नदी में गिर गया था. वहीं, पुल पर ड्यूटी कर रहे दो गार्ड भी हादसे के बाद से लापता हो गए थे. उस वक्त अगुवानी की तरफ से पुल के पाया नंबर 10, 11, 12 के ऊपर का पूरा सुपर स्ट्रक्चर गिर गया था जो लगभग 200 मीटर का हिस्सा होगा.

उसके पहले 27 अप्रैल 2022 को इस निर्माणाधीन पुल का सुपर स्ट्रक्चर नदी में गिर गया था. तेज आंधी और बारिश में करीब 100 फीट लंबा हिस्सा भरभराकर नदी में गिर गया था. हालांकि, उस वक्त जानमाल की क्षति नहीं हुई थी. इसके बाद पुल निर्माण का काम फिर शुरू हुआ. इस बार करीब 80 प्रतिशत काम सुपर स्ट्रक्चर का पूरा हो गया था. इतना ही नहीं अप्रोच रोड का काम भी 45 फीसद पूरा कर लिया गया है.

सरकार की है महत्वाकांक्षी परियोजना 

बता दें कि भागलपुर-सुल्तानगंज अगुवानी पुल उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाली बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना है. इस परियोजना का आरंभिक मूल्यांकन 1710.77 करोड़ किया गया था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 23 फरवरी 2014 को इसका शिलान्यास किया था. इस पुल और सड़क निर्माण से एनएच 31 तथा एनएच 80 आपस में जुड़ जाएंगे. इस पुल की लंबाई 3.160 किलोमीटर है जबकि एप्रोच पथ की कुल लंबाई करीब 25 किलोमीटर है.

ये भी पढे़ं: Prashant Kishor: बिहार उपचुनाव में NDA और 'इंडिया' को चैलेंज देगा जन सुराज? प्रशांत किशोर ने किया बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
Bihar MLC Election Results Live: पटना स्नातक सीट पर JDU के नीरज कुमार जीते, शिक्षक सीट पर RJD का कब्जा
Live: पटना स्नातक सीट पर JDU के नीरज कुमार जीते, शिक्षक सीट पर RJD का कब्जा
नहीं चला अनंत सिंह का जादू, कौन हैं नीरज कुमार जिन्होंने बचाया JDU का किला?
नहीं चला अनंत सिंह का जादू, कौन हैं नीरज कुमार जिन्होंने बचाया JDU का किला?
Bihar MLC चुनाव: JDU के नीरज कुमार का अनंत सिंह पर तंज, 'खुद जमानत पर हैं और जमानत जब्त की बात कर रहे'
JDU के नीरज कुमार का अनंत सिंह पर तंज, 'खुद जमानत पर हैं और जमानत जब्त की बात कर रहे'

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
Embed widget