एक्सप्लोरर

Bihar News: 'हाथ टूट जाएगा भैया', चिल्लाता रहा मोबाइल चोर, यात्रियों ने ट्रेन की खिड़की से लटकाया, कुछ दूर जाते ही...

Bhagalpur Mobile Snathcer: एक महिला अपने फोन से बात कर रही थी. इसी दौरान झपट्टा मार गिरोह का चोर हाथ साफ करने पहुंच गया लेकिन उसकी किस्मत खराब थी और पकड़ा गया.

भागलपुर: यात्रा के समय अक्सर कहा जाता है कि अपने सामान की रक्षा स्वयं करें. अगर ऐसा नहीं किया तो फिर आप चोर या झपट्टा मार गिरोह के शिकार हो सकते हैं. बिहार के भागलपुर में चलती ट्रेन में एक यात्री के साथ कुछ ऐसा ही हुआ लेकिन समय रहते लोगों ने चोर को पकड़ लिया. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो मंगलवार (16 जनवरी) को सामने आया है. हालांकि वीडियो कब का है और किस स्टेशन का है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है.

अब समझिए पूरा मामला

बताया जा रहा है कि एक मोबाइल चोर एक महिला यात्री का फोन झपट्टा मारकर भागने की कोशिश कर रहा था तभी वह पकड़ा गया. ट्रेन चलती रही और अंदर बैठे यात्री चोर का हाथ पकड़े रहे. इस तरह कुछ दूर तक उसे ले गए. चोर चिल्लाता रहा, 'छोड़ दीजिए... हाथ टूट जाएगा भैया...'.  हालांकि कुछ दूर ट्रेन जाने के बाद जैसे ही धीरे होती है तो कुछ लड़के आकर चोर को लेकर चले जाते हैं. इस बीच यात्री चिल्लाते हैं कि वे लड़के चोर के गैंग के ही हैं.

वीडियो के संबंध में कहा जा रहा है एक महिला अपने फोन से बात कर रही थी. इसी दौरान झपट्टा मार गिरोह का चोर हाथ साफ करने पहुंच गया लेकिन उसकी किस्मत खराब थी और पकड़ा गया. हालांकि महिला का मोबाइल बच गया. ट्रेन में बैठ यात्रियों ने इसका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो की पुष्टि एबीपी न्यूज़ नहीं करता है.

भागलपुर और बेगूसराय से आ चुका है ऐसा मामला

बता दें कि यह कोई पहली घटना नहीं है. इसके पहले भी भागलपुर में ऐसी घटना हो चुकी है. बेगूसराय में भी इस तरह की घटना हो चुकी है. बेगूसराय की घटना में चोर को यात्री करीब 15 किलोमीटर तक खिड़की से टांग कर ले गए थे. वहीं भागलपुर में जो घटना हुई थी वह जमालपुर साहिबगंज पैसेंजर ट्रेन में हुई थी. चोर को यात्रियों ने खिड़की से ही अंदर खींच लिया था और खूब पिटाई की थी.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'लालू-नीतीश कब दही-चूड़ा खाएंगे... कब एक-दूसरे को गाली देंगे कोई ठीक नहीं', बोले अश्विनी चौबे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
'दो घंटे में ठीक हो जाएंगे', नीरज कुमार की तबीयत पर बोले अनंत सिंह- पुरानी आदत है
'दो घंटे में ठीक हो जाएंगे', नीरज कुमार की तबीयत पर बोले अनंत सिंह- पुरानी आदत है
मोहन भागवत को देश में अशांति की आशंका, मनोज झा बोले- यह गांधी का देश...
मोहन भागवत को देश में अशांति की आशंका, मनोज झा बोले- यह गांधी का देश...
संजय राउत ने शेयर किया अल्बानिया का वीडियो, बिहार BJP ने दिया करारा जवाब
संजय राउत ने शेयर किया अल्बानिया का वीडियो, बिहार BJP ने दिया करारा जवाब

वीडियोज

Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget