एक्सप्लोरर

Bhagalpur Murder: भागलपुर में मुखिया के देवर की हत्या, नीतीश की पुलिस पर JDU विधायक ने ही उठाए सवाल

Gopal Mandal Statement on Nitish Kumar Police: युवक रिकेश यादव भवानीपुर में फोटो स्टेट की दुकान पर फोटोकॉपी करवा रहा था. इसी दौरान गोली मार दी गई.

भागलपुर: नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र की बनिया बैसी पंचायत के मुखिया के देवर की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे की है. युवक रिकेश यादव भवानीपुर में फोटो स्टेट की दुकान पर फोटोकॉपी करवा रहा था. इसी दौरान नवगछिया थाना की तरफ से एक बाइक पर तीन अज्ञात बदमाश सवार होकर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे. रिकेश को तीन गोली लगी. परिजन अस्पताल ले गए लेकिन मौत हो गई. उसकी उम्र 30 वर्ष के आसपास बताई जा रही.

घटना के बाद सभी दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकान बंद की और वहां से चले गए. जानकारी मिलने के बाद परिजन रिकेश को लेकर नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे. यहां उसकी स्थिति नाजुक देखकर मायागंज रेफर कर दिया गया. यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह घटना नवगछिया थाना से महज 100 कदम की दूरी पर हुई है, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची. रिकेश शादीशुदा था. उसके तीन बेटे हैं. घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

'बदले की भावना से की गई हत्या'

मृतक रिकेश यादव के भाई कुमोदी यादव ने बताया कि उन लोगों का बृजेश कुमार से वर्षों से दुश्मनी चल रही है. बदले की भावना से भाई की हत्या की गई है. कहा कि बृजेश कुमार एक खूंखार अपराधी है. उसके डर से सामने आने से लोग कतराते हैं. उन लोगों को मोबाइल पर इस घटना की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंचे तो देखा कि भाई को तीन गोली लगी है. मायागंज अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई. इस मामले में नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि इस घटना की बारीकी से जांच की जाएगी. दोषियों पर जल्द कार्रवाई कर सजा दिलाई जाएगी.

पुलिस प्रशासन पर भड़के जेडीयू विधायक

इधर, मृतक के परिजन को सांत्वना देने के लिए गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल मायागंज अस्पताल पहुंचे. इस दौरान वे नीतीश कुमार की पुलिस और प्रशासन पर जमकर बरसे. गोपाल मंडल ने कहा कि दारोगा उगाही कर डीएसपी और एसपी को पैसा देता है.

गोपाल मंडल ने यह भी बताया कि जमीन विवाद में उन्हें भी कुछ लोगों ने फंसा दिया है, लेकिन वह इस केस में दूर-दूर तक नहीं हैं ना ही उनका बेटा है. इस पर भी पुलिस कुछ नहीं कर रही. कहा कि एफआईआर तो उन पर हर रोज होते रहता है. वह लड़ने के लिए तैयार हैं.

यह भी पढ़ें- Jamui News: '11 लाख दो नहीं तो जान से मारे जाओगे', जमुई में शिक्षक परिवार को नक्सलियों ने दी धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget