एक्सप्लोरर

भागलपुर के कांग्रेस MLA अजीत शर्मा को कोर्ट से बड़ी राहत, इस मामले में मिली रिहाई

MLA Ajit Sharma: अजीत शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि न्याय की जीत हुई है और उन्होंने हमेशा कानून का सम्मान किया है. मुझ पर लगे आरोप राजनीति से प्रेरित थे. जनता ने भरोसा बनाए रखा.

Ajit Sharma News: भागलपुर से कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा को मंगलवार को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान उनके खिलाफ दर्ज एक मामले में उन्हें बरी कर दिया गया है. कोर्ट ने सबूतों के अभाव में उन्हें और उनके समर्थकों को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया. इस फैसले को कांग्रेस खेमे में बड़ी जीत और राजनीतिक राहत के तौर पर देखा जा रहा है.

चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप का था आरोप

यह मामला भागलपुर के इशाकचक थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान अजीत शर्मा और उनके समर्थकों पर आरोप लगा था कि उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई और चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप किया. आरोप यह भी था कि उन्होंने ईवीएम के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की.

यह मामला उस समय काफी चर्चित रहा था और तत्कालीन दंडाधिकारी की शिकायत पर स्थानीय पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई थी. मामले की सुनवाई भागलपुर जिले के एडीजे-3 (अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश) दीपक कुमार की अदालत में चल रही थी. अदालत में लंबी सुनवाई के बाद मंगलवार को फैसला सुनाया गया, जिसमें साक्ष्यों के अभाव को आधार बनाकर अदालत ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया.

अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष के जरिए लगाए गए आरोपों को सिद्ध करने के लिए कोई ठोस और निर्णायक सबूत प्रस्तुत नहीं किया गया. इस फैसले के बाद अजीत शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि न्याय की जीत हुई है और उन्होंने हमेशा कानून का सम्मान किया है. उन्होंने यह भी कहा कि उन पर लगाए गए आरोप राजनीति से प्रेरित थे और जनता ने हमेशा उन पर भरोसा बनाए रखा है.

कांग्रेस पार्टी ने फैसले का स्वागत किया

कांग्रेस पार्टी ने भी इस फैसले का स्वागत किया है और कहा है कि यह सत्य की जीत है. पार्टी नेताओं ने अदालत के इस निर्णय को न्यायपालिका की निष्पक्षता का प्रमाण बताया है. गौरतलब है कि अजीत शर्मा भागलपुर विधानसभा सीट से वर्तमान में कांग्रेस विधायक हैं और क्षेत्र में उनकी अच्छी राजनीतिक पकड़ मानी जाती है. इस फैसले से उन्हें आगामी चुनावों में भी राजनीतिक लाभ मिलने की संभावना जताई जा रही है.

ये भी पढ़ें: Nitish Kumar: बेटे के जन्म पर तेजस्वी यादव को सीएम नीतीश ने दी बधाई, जानें पोस्ट कर क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना PMCH में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 4 सूत्री मांगों को लेकर OPD और OT रहेगी ठप
पटना PMCH में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 4 सूत्री मांगों को लेकर OPD और OT रहेगी ठप
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ 31 धाराओं में 8 FIR, पाए गए दोषी तो 7 साल तक की सजा
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ 31 धाराओं में 8 FIR, पाए गए दोषी तो 7 साल तक की सजा
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget