एक्सप्लोरर

Bhagalpur Bridge Collapse: 'नीतीश कुमार में दम है तो...', CM के ड्रीम प्रोजेक्ट पर PK का हमला, लालू को भी 'घसीटा'

Prashant Kishor Comment: पीके ने कहा कि कोई अगर नीतीश कुमार से यह कहवा दे कि लालू का परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं है तो इसके बाद लोग जो कहेंगे मैं मानने के लिए तैयार हूं.

समस्तीपुर: बिहार के भागलपुर में रविवार (4 जून) को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का ड्रीम प्रोजेक्ट गंगा नदी में समा गया. निर्माणाधीन पुल का तीन पाया रेत की तरह भरभराकर गिर गया. पुल गिरने के बाद अब वीडियो वायरल हो रहा है जिसके बाद आम लोगों में चर्चा तेज है कि ये प्रोजेक्ट कहीं न कहीं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया. विकास के नाम पर जनता से टैक्स के रूप में वसूली जा रही गाढ़ी कमाई की बर्बादी को लेकर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) मुखर होकर अपनी बात लगातार रख रहे हैं. इस घटना को लेकर भी सोमवार (5 जून) को पीके ने बयान जारी किया है.

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के लोग ये नहीं कहेंगे कि लालू ईमानदार हैं. लालू के लोग भ्रष्टाचार में शामिल नहीं हैं. हमने खुली चुनौती दी है नीतीश कुमार को कि अगर आप में दम है तो कैमरे के सामने आकर एक लाइन यह कहकर बता दें कि लालू और उनके परिवार के लोग भ्रष्टाचार में शामिल नहीं हैं. कोई अगर नीतीश कुमार से यह कहवा दे कि लालू का परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं है तो इसके बाद लोग जो कहेंगे मैं मानने के लिए तैयार हूं.

'आरजेडी की सरकार में भ्रष्टाचार नहीं हुआ है कोई कह सकता है?'

पीके ने आगे कहा कि नीतीश कुमार ऐसा कह ही नहीं सकते, क्योंकि जीवनभर नीतीश कुमार ने अपनी राजनीति ही यही कहकर की है कि लालू भ्रष्ट हैं. आज जिसने चोरी की है भ्रष्टाचार किया है उसके साथ जनता खड़ी नहीं है. बिहार में आज कोई उनसे सहानुभूति भी नहीं रख रहा है. बिहार में आरजेडी की सरकार में भ्रष्टाचार नहीं हुआ है कोई कह सकता है? इन्होंने बिहार को खूब लूटा है.

बता दें कि सुल्तानगंज और खगड़िया के अगुवानी घाट के बीच पुल का तीन पाया गिरने के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है. इस मामले को लेकर बीजेपी नीतीश सरकार के काम पर सवाल उठा रही है. सोमवार को इस मामले को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि भागलपुर में पहले भी ऐसा हुआ था तब भी हमने पूछा था कि ऐसा क्यों हुआ? 2014 से इसपर काम शुरू हुआ था. कल पुल गिरने की घटना के बाद हमने विभाग के लोगों को एक्शन लेने के लिए कहा है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: ...तो 2024-25 में बिहार से हो जाएगा JDU-RJD का सफाया? जानिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसा क्यों कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget