एक्सप्लोरर

Bhagalpur Bridge Collapse: 'चच्चा-भतीजा की भ्रष्टाचारी जोड़ी इस्तीफा देगी?' भड़की BJP, अश्विनी चौबे ने कही बड़ी बात

Bihar Politics: रविवार की शाम गंगा नदी में पाया संख्या 10, 11 और 12 क्षतिग्रस्त होकर गिर गया. पुल के गिरने के बाद देर शाम तेजस्वी यादव ने आनन-फानन में प्रेस को बुलाकर सफाई दी.

पटना: सुल्तानगंज और खगड़िया के अगुवानी के बीच गंगा नदी पर बनाया जा रहा फोरलेन पुल रविवार की शाम क्षतिग्रस्त होकर गिर गया. अब नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के इस्तीफे की मांग होने लगी है. पहले भी पिलर नंबर पांच गिर चुका है. रविवार की शाम पाया संख्या 10, 11 और 12 नदी में गिर गया. बिहार बीजेपी की ओर से हमला करते हुए कहा गया कि नीतीश कुमार की महाभ्रष्टाचारी सरकार का नमूना खगड़िया-भागलपुर गंगा पुल दोबारा ढहा, क्या चच्चा-भतीजा की भ्रष्टाचारी जोड़ी इस्तीफा देगी?

इस घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने भी सरकार को घेरा. अश्विनी चौबे ने कहा- "धन्य हो बिहार सरकार, धन्य है आपका भ्रष्टाचार. अगुवानी-सुल्तानगंज पुल जो गंगा नदी में समा गया यह दुर्भाग्यपूर्ण है. यह पुल आज भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया. इसकी जांच अविलंब होनी चाहिए. बिहार सरकार पुल निर्माण निगम के सभी सेतु की सेफ्टी की जांच कराएं जिससे जान माल की रक्षा हो सके. मुझे दुखी मन से कहना पड़ रहा है कि बिहार राज्य सेतु निगम की ओर से जो निर्माणाधीन जो यह पुल है उस पर भगवान भरोसे ही काम हो रहा है."

'नीयत में जब खोट होगी तो नीति कैसे सफल होगी?'

भागलपुर में निर्माणाधीन पुल गिरने पर बिहार के नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि नीयत में जब खोट होगी तो नीति कैसे सफल होगी? एक बार सुलतानगंज के तरफ पुल गिरा था और आज खगड़िया की ओर गिरा है. कई पुल पुर्णिया में भी गिरे हैं, बिहार के अंदर यह कमीशनखोरी की प्रथा गुणवत्ता विहीन काम चरम पर है जिसकी छवि दिखाई दे रही है.

आनन-फानन में तेजस्वी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

बता दें कि रविवार की शाम हुई इस घटना के बाद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने पुल को लेकर बताया कि पहले भी पिलर नंबर पांच गिर चुका है. आईआईटी रुड़की से जांच कराई गई है. निर्माणाधीन पुल के स्ट्रक्चर गिरने पर तेजस्वी ने कहा कि हमलोगों को आशंका थी और वही हुआ. जांच के बाद पुल की डिजाइन पर सवाल उठा था. पाया पांच के सभी सेगमेंट को तोड़वाया गया था. जांच हो रही थी कि रविवार को यह घटना हो गई.

यह भी पढ़ें- Opposition Unity Meeting Date: विपक्षी एकता की बैठक की तारीख टली, इस नई तिथि पर सज सकता है मंच, जानें कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajya Sabha Chunav 2026 Live: बिहार और हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान जारी, अनंत सिंह को मिली वोटिंग की इजाजत
Live: बिहार और हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान जारी, अनंत सिंह को मिली वोटिंग की इजाजत
बिहार में अगले 7 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम, आज कई जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
बिहार में अगले 7 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम, आज कई जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
राज्यसभा चुनाव: बिहार में 5 सीटों के लिए मतदान आज, 9 बजे से वोटिंग, शाम को आएंगे नतीजे
राज्यसभा चुनाव: बिहार में 5 सीटों के लिए मतदान आज, 9 बजे से वोटिंग, शाम को आएंगे नतीजे
Bihar News: तेजस्वी यादव का ऐलान, केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD
बिहार: तेजस्वी यादव का ऐलान, केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
Pithoragarh News: एक झटके में खत्म हुई 3 जिंदगियां! पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, सेना का जवान भी शामिल
एक झटके में खत्म हुई 3 जिंदगियां! पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, सेना का जवान भी शामिल
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
The Kerala Story 2 BO Day 17: 'द केरल स्टोरी 2’ ने तीसरे संडे मचा दिया गदर, धुआंधार छापे नोट, जानें- 17 दिनों में कितना कमा डाला मुनाफा
'द केरल स्टोरी 2’ ने तीसरे संडे मचा दिया गदर, जानें- 17 दिनों में कितना कमा डाला मुनाफा
Rajya Sabha Elections 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए बड़ा खेल! आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
राज्यसभा चुनाव के लिए बड़ा खेल! आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
वीजा इंटरव्यू के लिए ऐसे करें तैयारी, काम आएंगे ये टिप्स
वीजा इंटरव्यू के लिए ऐसे करें तैयारी, काम आएंगे ये टिप्स
शादी में पावर और स्टाइल का तड़का! दुल्हन ने हायाबूसा चलाकर ली एंट्री, लोग बोले- ये हुई न ब्राइड
शादी में पावर और स्टाइल का तड़का! दुल्हन ने हायाबूसा चलाकर ली एंट्री, लोग बोले- ये हुई न ब्राइड
Embed widget