एक्सप्लोरर

Bhagalpur News: गंगा नदी में नाव हादसा, मेला देखने जा रहे दर्जन भर लोग डूबे, 4 की मौत, एक महिला बची, बाकी लापता

Bhagalpur Boat Drowned: घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के कलबलिया धार के पास की है. लापता लोगों को खोजने के लिए एसडीआरएफ की टीम लगी है.

भागलपुर: बिहार के भागलपुर में बड़ा नाव हादसा हुआ है. बुधवार की शाम गंगा नदी में एक नाव पलट गई. उस पर करीब 12 से 15 लोग सवार थे. चार लोगों का शव बरामद किया जा चुका है. वहीं एक महिला को बचा लिया गया है जिसका इलाज चल रहा है. वहीं बाकी लोग लापता हैं. उन्हें खोजने के लिए एसडीआरएफ की टीम लगी है. चार शव में एक ही परिवार के तीन लोगों का है जिसमें दो बच्चे और उनकी मां शामिल हैं. घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के कलबलिया धार के पास की है.

बताया जाता है कि डेंगी (छोटी नाव) से कलबलिया धार होते हुए अभिया बाजार जाने के दौरान यह घटना हुई. गंगा की तेज धार में छोटी नाव का बैलेंस बिगड़ गया और यह घटना हो गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि मेला देखने जाने के दौरान तेज धार में नाव पलट गई. लोगों के चीखने-चिल्लाने की आवाज आई तब जाकर गांव वाले मौके पर पहुंचे. जब तक गांव वाले वहां पहुंचे तब तक काफी देर हो चुकी थी. सारे लोग गंगा में समा चुके थे.

Bhagalpur News: गंगा नदी में नाव हादसा, मेला देखने जा रहे दर्जन भर लोग डूबे, 4 की मौत, एक महिला बची, बाकी लापता

लापता लोगों की हो रही तलाश

इधर, अंधेरा होने के कारण डूबे लोगों को ढूंढने में काफी परेशानी भी हो रही है. मौके पर गोपालपुर थाने की पुलिस भी पहुंची. घटना का पता चलते ही एसडीआरएफ की टीम भी कलबलिया धार पहुंची. गंगा में लापता लोगों को ढूंढा जा रहा है. अभी तक सिर्फ चार लोगों का शव बरामद किया गया है. वहीं जो महिला बची है उसने बताया कि नाव पर करीब 12 से 15 के आसपास लोग सवार थे.

बता दें कि इस क्षेत्र में गंगा का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भी ढूंढने का प्रयास किया. इधर, ग्रामीणों ने कहा कि घटना के करीब एक घंटे के बाद पुलिस पहुंची. अगर रेस्क्यू टीम जल्दी आ जाती तो शायद लोगों को बचाया जा सकता था. फिलहाल इस घटना को लेकर अभी प्रशासनिक बयान नहीं आया है. खबर लिखे जाने तक तलाश जारी थी.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: अनंत सिंह की पत्नी के लिए प्रचार करेंगे नीतीश कुमार? बीजेपी ने पूछा- कहां गई जीरो टॉलरेंस नीति?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी का दावा- पार्टी में तेजस्वी की नहीं सुनी जा रही, BJP बोली- RJD में मचेगी भगदड़
मृत्युंजय तिवारी का दावा- पार्टी में तेजस्वी की नहीं सुनी जा रही, BJP बोली- RJD में मचेगी भगदड़
सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
बिहार में परिसीमन से पंचायत और वार्ड की संख्या बढ़ेगी, होल्डिंग टैक्स कितना लगेगा? जानें
बिहार में परिसीमन से पंचायत और वार्ड की संख्या बढ़ेगी, होल्डिंग टैक्स कितना लगेगा? जानें
सम्राट चौधरी पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स को नोटिस
सम्राट चौधरी पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स को नोटिस

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
Embed widget