एक्सप्लोरर

Bihar Politics: अनंत सिंह की पत्नी के लिए प्रचार करेंगे नीतीश कुमार? बीजेपी ने पूछा- कहां गई जीरो टॉलरेंस नीति?

Mokama By Election 2022: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सुशील मोदी ने हमला बोला है. कहा कि एक शराब माफिया के लिए किस मुंह से वोट मांगेंगे?

पटना: गोपालगंज (Gopalganj) और मोकामा (Mokama) विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है. लगातार चुनाव प्रचार भी जारी है. बीजेपी और आरजेडी में मुख्य लड़ाई है. बीजेपी से बाहुबली ललन सिंह (Lalan Singh Mokama) की पत्नी सोनम देवी (Sonam Devi Mokama) उम्मीदवार हैं तो वहीं आरजेडी से अनंत सिंह (Anant Singh) की पत्नी नीलम देवी (Neelam Devi Mokama) को टिकट दिया गया है. दोनों बाहुबलियों की पत्नी हैं. ऐसे में चुनाव दिलचस्प होने वाला है. इधर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर हमला होला है.  

अनंत सिंह पर 38 आपराधिक मामला: सुशील मोदी

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि शराबबंदी और अपराध पर जीरो टॉलरेंस का दंभ भरने वाले नीतीश कुमार गोपालगंज में शराब माफिया मोहन गुप्ता और मोकामा में आंचलिक आतंक के पर्याय अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के लिए किस मुंह से वोट मांगने जाएंगे? कहा कि अनंत सिंह पर पुटुस यादव की बर्बर तरीके से हत्या करने सहित 38 आपराधिक मामले दर्ज हैं. उनके परिसर से एके-47 और हैंड ग्रेनेड बरामद होने के कारण दस साल की सजा हुई.

'अनंत सिंह जब तक जेडीयू में थे छापा नहीं पड़ा'

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि अनंत सिंह जब तक जेडीयू में थे उनके यहां पुलिस का छापा नहीं पड़ा, लेकिन ललन सिंह को चुनौती देते ही उनके यहां छापा पड़ गया. अब नीतीश कुमार उसी अनंत सिंह की पत्नी के पक्ष में प्रचार करने जाएंगे. उन्होंने कहा कि गोपालगंज से आरजेडी उम्मीदवार मोहन गुप्ता गोवा की शराब कंपनी सिल्वर हेरीटेज स्पिरिट लिमिटेड के मालिक हैं. पिछले दिनों इसी कंपनी का शराब टैंकर झारखंड में जब्त कर मुकदमा दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें- Mokama By Election: नीलम देवी के लिए आज ललन सिंह करेंगे 'अनंत' अंदाज में प्रचार, कभी दोनों थे एक-दूसरे के 'दुश्मन'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ हमला: पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'देश के प्रधानमंत्री...'
टाइगर श्रॉफ हमला: पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'देश के प्रधानमंत्री...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
चोरबगान पंडाल हादसा: मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की मौत, परिवार में मातम
चोरबगान पंडाल हादसा: मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की मौत, परिवार में मातम
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget