एक्सप्लोरर

Bhagalpur Bomb Blast: भागलपुर ब्लास्ट मामले की होगी जांच, CM नीतीश ने जारी किया आदेश, विधानसभा स्पीकर ने भी की ये मांग

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को बुलाकर घटना की विस्तृत जानकारी ली है. साथ ही घटना में घायल हुए लोगों के समुचित इलाज का निर्देश दिया है और घटना की जांच कर कार्रवाई करने को कहा है.

पटना: बिहार के भागलपुर जिले में गुरुवार की देर रात एक के बाद एक हुए कई धमाकों में सात लोगों की मौत हो गई है. जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जारी है. इधर, इस घटना के बाद सनसनी फैल गई है. विपक्ष प्रशासनिक व्यवस्था के साथ-साथ नीतीश सरकार (Nitish Government) पर सवाल उठा रहे हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश जारी कर दिए हैं. 

समुचित कार्रवाई करने को कहा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने भागलपुर के काजबलीचक इलाके में हुई घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने इस घटना में मृत लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. साथ ही इस घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को बुलाकर घटना की विस्तृत जानकारी ली है. साथ ही घटना में घायल हुए लोगों के समुचित इलाज का निर्देश दिया है और घटना की जांच कर समुचित कार्रवाई करने को कहा है. 

Bhagalpur Blast: मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 7, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर जताया दुख, नीतीश कुमार से की बात

विधानसभा अध्यक्ष ने कही ये बात

बता दें कि बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने भी भागलपुर बम धमाके में मारे गए लोगों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा, " बिहार के भागलपुर में धमाके से हुई लोगों की असामयिक मृत्यु बहुत दुखद है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को चिर शांति और शोकाकुल परिजनों को दारूण दुख सहने की शक्ति प्रदान करें. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है. शासन-प्रशासन शीघ्रता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे."

मालूम हो कि बिहार के भागलपुर में गुरुवार की रात एक-एक कर कई धमाके हुए जिससे पूरा शहर दहल उठा. धमाके की गूंज पूरे शहर में सुनाई दी. धमाका इतना जबरदस्त था कि इससे दो से तीन मकानों को नुकसान पहुंचा है. भागलपुर में हुई इस बम विस्फोट (Bhagalpur Bomb Blast) की घटना में चार लोगों की मौत और 12 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि हुई है. भागलपुर रेंज के डीआईजी सुजीत कुमार (DIG Sujeet Kumar) ने घटना के प्राथमिक कारणों में बारूद, पटाखा और देसी बम बनाने की बात कही है. कहा कि एफएसएल की जांच के बाद कई चीजें सामने आएंगी.

यह भी पढ़ें -

Bhagalpur Bomb Blast: बिहार के भागलपुर में एक-एक कर कई धमाके, बम ब्लास्ट में 4 लोगों की मौत, 12 गंभीर रूप से जख्मी

Indian Railway: होली से पहले रेल यात्रियों को तोहफा, आरा में रुकेंगी ये दो अहम ट्रेनें, आराम से जाइए देहरादून, हावड़ा और दिल्ली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बीजेपी सरकार आज कष्ट में है', अखिलेश सिंह बोले- पहले युवाओं के आक्रोश से निपटें
'बीजेपी सरकार आज कष्ट में है', अखिलेश सिंह बोले- पहले युवाओं के आक्रोश से निपटें
छोटू सिंह के हिरासत में लिए जाने पर अनंत सिंह का बड़ा बयान, JDU पर भड़के!
छोटू सिंह के हिरासत में लिए जाने पर अनंत सिंह का बड़ा बयान, JDU पर भड़के!
बिहार MLC चुनाव: वोटिंग के बीच अनंत सिंह के घर जश्न, समर्थकों ने फोड़े पटाखे, बांटी मिठाई
बिहार MLC चुनाव: वोटिंग के बीच अनंत सिंह के घर जश्न, समर्थकों ने फोड़े पटाखे, बांटी मिठाई
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget