एक्सप्लोरर

Bhagalpur: केके पाठक के 'खौफ' पर भारी पड़ा मटन चावल , BEO ने स्कूल में की पार्टी, मचा हंगामा

Bhagalpur BEO Mutton Party: एक तरफ जहां शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगे हुए हैं, वहीं भागलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है.

Bhagalpur News: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक की चर्चा बिहार में खूब हो रही है. जब से उन्होंने कमान संभाली है, शिक्षा विभाग में कुछ न कुछ नए प्रयोग हो रहे हैं. सारा फोकस शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर है. शिक्षा विभाग पर समय समय पर नए आदेश आते हैं और उसका पालन हो रहा है या नहीं इसकी मॉनिटरिंग भी खुद केके पाठक कर रहे हैं. लेकिन इस सबके बीच भागपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. कहा जा रहा है कि ये केके पाठक के 'सिस्टम' से मेल नहीं खा रहा.

क्या है पूरा मामला?

भागलपुर के इंटर स्तरीय उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय तेलवारा में बुधवार को मटन पार्टी को लेकर शिक्षकों के खिलाफ विरोध छिड़ गया. दरअसल मटन पार्टी में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और शिक्षक के शामिल होने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए. इससे ग्रामीणों ने विद्यालय में हंगामा बताया. पूरे दिन विद्यालय हंगामा होता रहा. ग्रामीण नरेंद्र कुमार चौधरी, नवीन मंडल, संजीव कुमार ठाकुर, सुधांशु कुमार झा और सोनू कुमार ने बताया कि विद्यालय में प्रतिदिन पदाधिकारी के मिलीभगत से मटन पार्टी चलती है. बच्चों को मेन्यू के अनुसार खाना नहीं मिल रहा है, वहीं शिक्षक मटन पार्टी कर रहे हैं. 

PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में होने वाली CM नीतीश की रैली स्थगित, 24 दिसंबर को था कार्यक्रम

ग्रामिणों ये भी आरोप लगाया कि विद्यालय में कार्यरत महिला शिक्षक से अभद्र व्यवहार एवं मारपीट हो रही है.  इस पूरे मामले को पुलिस ने शांत कराया. पूर्व प्रधान अध्यापक शीला कुमारी और ग्रामीण ने बताया कि परिवार को लेकर बुधवार को वर्तमान प्रभारी द्वारा मेरे साथ व्यवहार करते हुए मारपीट की गई. इसकी जांच पुलिस कर रही है. 

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी क्या बोले?

वहीं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आदेश्वर पांडे ने कहा, "मैं स्कूल जांच के लिए आया था. पूर्व से परिचित शिक्षक ने मुझे खाने के लिए बोला और हम मटन चावल खाने लगे. किसी ने इसका वीडियो बना लिया. इसमें मेरी क्या गलती है." विद्यालय में मटन की पार्टी होना उचित होने के सवाल पर उन्होंने कहा, "विद्यालय के मध्यान भोजन की राशि से पार्टी नहीं होनी होती है. शिक्षक अपने मन से पार्टी कर रहे थे."

पुलिस ने क्या कहा?

थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि शिक्षा की मौखिक बात और विद्यालय की बिगड़ी विधि व्यवस्था को देखकर पुलिस गई थी. मामले में की जांच हो रही है. इस संबंध में अब तक कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget