एक्सप्लोरर

PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में होने वाली CM नीतीश की रैली स्थगित, 24 दिसंबर को था कार्यक्रम

Nitish Kumar Varanasi Rally: बिहार के सीएम नीतीश कुमार 24 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रैली करने वाले थे. वाराणसी पीएम नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है.

Patna News: बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की वाराणसी रैली स्थगित हो गई है. नीतीश कुमार 24 दिसंबर को वाराणसी के रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करने वाले थे. कार्यक्रम के स्थगन की जानकारी बिहार सरकार के एक मंत्री ने दी. मंत्री जमा खान ने कार्यकर्ताओं के नाम जारी संदेश में कहा कि ''आप सभी कार्यकर्त्ताओं और दर्शकों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 24.12.2023 को जिला वाराणसी के रोहनिया में बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यक्रम होने जा रहा था, किसी कार्यवश कार्यक्रम स्थगित हो गया है. जल्द ही अगली तारीख का एलान किया जाएगा.''

लोकसभा चुनाव को लेकर बने I.N.D.I.A गठबंधन में नीतीश कुमार की भूमिका अहम मानी जा रही है. ऐसे में उनके हर राजनीतिक बयान और कदम के सियासी मायने निकाले जाते हैं. सीएम नीतीश की वाराणसी में होने वाले रैली के भी सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. ये रैली ऐसे समय में होने वाली थी जब नीतीश कुमार के अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा गाहे-बगाहे हो जाती है. फूलपुर सीट का जिक्र होता है. हालांकि, अभी तक कोई तस्वीर साफ नहीं हुई है लेकिन सियासी अटकलों का बाजार गरमाया हुआ है. जेडीयू के समर्थक/नेता कई मौकों पर नीतीश कुमार को पीएम पद का चेहरा बता चुके हैं, हालांकि नीतीश कुमार इसे सिरे से नकारते रहे हैं.

हिम्मत है तो पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ें- सुशील मोदी
उधर, नीतीश कुमार की रैली पर बुधवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने प्रतिक्रिया दी थी. सुशील मोदी ने नीतीश कुमार को 'फ्यूज्ड बल्ब' कहकर संबोधित किया था और साथ ही उन्हें पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने की चुनौती दे दी. सुशील मोदी ने कहा, ''नीतीश कुमार फ्यूज्ड बल्ब हैं जो टिमटिमा सकता है लेकिन कभी जलता नहीं. वह मध्य प्रदेश में अपने उम्मीदवारों को जीत नहीं दिला पाए. उनका प्रभाव उनके राज्यों तक ही सीमित है. वह अखिलेश यादव के कारण रैली कर रहे हैं. हिम्मत है तो पीएम मोदी के खिलाफ लड़ें.''

आरजेडी नेता ने किया नीतीश कुमार का बचाव
उधर, आरजेडी नेता मनोज झा ने नीतीश कुमार की वाराणसी में प्रस्तावित रैली को लेकर कहा कि इसमें क्या गलत है. झा ने कहा, ''क्या वह अपराध कर रहे हैं? क्या पीएम मोदी वाराणसी के मालिक हैं? जन प्रतिनिधि तो जन प्रतिनिधि होता है. इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि अगली बार वह चुना ही जाएगा.''

ये भी पढ़ें- Parliament Security Breach: 'ये संसद भवन में सुरक्षा की चूक का मामला नहीं बल्कि...', लालू की पार्टी ने उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां
बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget