एक्सप्लोरर

Bewafa Tea Stall: अब सीवान में खुला 'बेवफा टी स्टॉल', प्रेमी जोड़ों और दिलजलों के लिए अलग-अलग रेट, जानें इसकी कहानी

Bewafa Tea Stall: सीवान का भोला अपनी कहानी सुनाने के दौरान भावुक हो उठा. उसे एक लड़की की याद आ गई. इस दास्तां को सुनकर आप लोग भी भावुक हो जाएंगे.

सीवान: बिहार के सीवान स्थित स्टेशन रोड में एक युवक ने बेवफा टी स्टॉल खोला है. उसका टी स्टॉल सुर्खियां बटोर रहा है. इसके पीछे की कहानी दिलचस्प है. प्यार, कस्में वादे, धोखा से बनी ये कहानी काफी दिलचस्प है. चाय की दुकान खोलने वाले युवक का नाम भोला है. वह लड्डू चौधरी का पुत्र है. शहर के आंबेडकर नगर का रहने वाला है. इस टी स्टॉल को खोलने के पीछे उसने अपने टूटे दिल की दास्तां सुनाई है. भोला कुमार को कुछ साल पहले उसकी प्रेमिका ने प्यार में धोखा दे दिया था जिसके बाद वह उदास हो गया. लड़की के घरवालों ने कहीं और उसकी शादी कर दी. युवक का दिल टूट गया. अब उसने बेवफा टी स्टॉल खोल ली. यहां धोखा खाने वालों को 10 रुपये और प्रेमी जोड़े को 20 रुपये की चाय मिलती है.

धोखा देकर लड़की ने कर ली कहीं और शादी

भोला ने बताया कि आज से करीब पांच  साल पहले जब मैं डीएवी उच्च विद्यालय में पढ़ता था उसी समय डीएवी कॉलेज मे पढ़ाई करने वाली इंटर की एक छात्रा से मुझे प्यार हो गया.चार साल तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा. प्यार का परवान इतना चढ़ गया कि हम दोनों एक साथ जीने मरने की कसमें भी खा लिए थे. यहां तक कि हम दोनों एक साथ घूमने भी बाहर जाया करते थे. एक दिन उसकी शादी का रिश्ता आया. वह शादी अपने घर वालों की मर्जी से करना चाहती थी. हालांकि हमलोग भी शादी करना चाहते थे, लेकिन यह सब लड़की के घरवालों को मंजूर नहीं था. 

भोला ने बताया कि एक दिन उसके घरवालों ने उसकी शादी कर दी तब से मैं एकदम पागल की तरह हो गया. उसी समय से मेरे दिमाग मे यह आया कि कुछ ऐसा किया जाए कि और लोग भी इस प्यार के चक्कर मे न पड़ें. क्योंकि इसमें बर्बादी छोड़ कर कुछ नही है. भोला बात करते-करते थोड़ा भावुक होने लगा. उसने बताया कि लड़की सीवान की ही रहने वाली है, लेकिन मैं उसका नाम नही बताऊंगा क्योंकि मैं उसे सच्चा प्यार करता था. भोला ने प्यार में धोखा खा कर बेवफा टी स्टॉल के नाम से दुकान खोल दिया है. जहां प्यार में धोखा मिले लोगों को 10 रुपये में चाय पिला रहा है. प्रेमी जोड़े को 15 रुपये में चाय पिला रहा. भोला के इस बेवफा टी स्टॉल की खूब चर्चा हो रही है.

चाय पीने वाले ने क्या कहा?

बेवफा टी स्टॉल पर चाय पीने वालों की भीड़ रहती है.चाय पीने पहुंचे लालबाबू और मो. रब्बानी ने कहा कि भोला को उसकी प्रेमिका ने धोखा दिया है. इससे और भी प्यार करने वाले लोगों को सीख लेनी चाहिए. क्योंकि भोला ने उस लड़की के लिए सब कुछ लुटा दिया और अंत मे वह लड़की भोला को धोखा दे कर अपनी घरवालों की मर्जी से शादी कर के चली गई. उसका तो घर बस गया, लेकिन भोला उसके प्यार में इतना पागल हो गया कि वह आज बेवफा टी स्टॉल चाय की दुकान चला रहा है.

यह भी पढ़ें- Arrah News: बिहार के भोजपुर में किस कारण फैल रही संदिग्ध बीमारी? स्वास्थ्य विभाग ने बताया ये कारण, जानें क्या हैं लक्षण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget