एक्सप्लोरर

Bihar: बेतिया में एक साल के बच्चे ने खेल-खेल में नाग को चबाया, फिर जो हुआ वो हैरान कर देगा

Bihar News: बेतिया के एक गांव में एक साल का बच्चा खेलते-खेलते जिंदा सांप को चबा गया। नाग की मौत हो गई, जबकि बच्चा बेहोश होकर अस्पताल में भर्ती है. डॉक्टर निगरानी में रखे हैं.

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक साल के मासूम बच्चे ने कथित रूप से एक जहरीले नाग को दांतों से काटकर मार डाला. यह मामला जिले के मझौलिया प्रखंड के मोहच्छी बनकटवा गांव का है. घटना शुक्रवार को हुई और फिलहाल बच्चा बेतिया स्थित राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में इलाजरत है.

बच्चे ने चबाया सांप

परिवार के मुताबिक, बच्चा गोविंद कुमार घर में खेल रहा था तभी अचानक उसने एक सांप को पकड़ लिया. इस दौरान वहां मौजूद उसकी दादी ने बच्चे को रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. गोविंद ने सांप को अपने मुंह में लेकर चबाना शुरू कर दिया. दादी के मुताबिक, जब उन्होंने बच्चे को देखा, तब सांप फर्श पर मरा पड़ा था और बच्चा बेहोश हो चुका था.

बच्चा अस्पताल में भर्ती

बेहोशी की हालत में परिजन उसे तुरंत पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से हालत गंभीर देख उसे बेतिया के राजकीय अस्पताल रेफर कर दिया गया.
अस्पताल अधीक्षक डॉ. दुवकांत मिश्रा ने बताया, 'बच्चा अस्पताल में भर्ती है और उस पर लगातार नजर रखी जा रही है. परिवार का दावा है कि उसने जिंदा सांप को काटा और मार डाला. अब तक बच्चे में विषाक्तता के कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखे हैं, लेकिन अगर ऐसे लक्षण सामने आते हैं तो आवश्यक इलाज तुरंत शुरू किया जाएगा.'

चिकित्सकों के अनुसार, संभव है कि सांप ने बच्चे को नहीं काटा हो, या फिर वह पहले से ही कमज़ोर अथवा मर चुका हो. हालांकि, यह भी संभावना जताई जा रही है कि बच्चे के दांत लगने से ही सांप की मौत हुई हो. घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है.

स्थानीय लोग इस घटना को चमत्कार के रूप में देख रहे हैं, लेकिन चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि यह एक असाधारण मामला जरूर है, लेकिन पूरी तरह से चिकित्सा परीक्षण के बाद ही सटीक निष्कर्ष निकाला जा सकता है. फिलहाल गोविंद की हालत स्थिर बताई जा रही है. डॉक्टरों की एक टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget