एक्सप्लोरर

Bihar: बिहार के सफाई कर्मचारियों को बड़ी सौगात, CM नीतीश कुमार ने कर दिया आयोग के गठन का ऐलान

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सफाई कर्मचारियों के लिए आयोग बनाने का ऐलान किया है. इसका मकसद उनके अधिकारों की रक्षा और योजनाओं की निगरानी करना है.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को सफाई कर्मचारियों के हितों को लेकर एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया. उन्होंने राज्य में ‘बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग’ के गठन का ऐलान कर दिया है. इस आयोग का मुख्य उद्देश्य सफाई कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा करना, उनके सामाजिक और आर्थिक उत्थान को सुनिश्चित करना और उनके लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की निगरानी करना होगा.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस फैसले की जानकारी अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर दी. उन्होंने कहा कि यह आयोग सफाई कर्मचारियों से संबंधित शिकायतों के समाधान के साथ-साथ सरकार को सुझाव भी देगा ताकि उनके अधिकारों को प्रभावी रूप से संरक्षित किया जा सके और योजनाओं पर जजमीन पर सही काम हो.

नए आयोग में होंगे 7 मेंबर

इस नए आयोग में कुल 7 लोग होंगे, एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष और 5 सदस्य. इन 5 सदस्यों में से एक को जरूर महिला या ट्रांसजेंडर रखा जाएगा, ताकि सभी की भागीदारी और विविधता बनी रहे.

आयोग का कार्य क्षेत्र केवल शिकायतों का निपटारा भर नहीं होगा, बल्कि यह सफाई कर्मचारियों के पुनर्वास, सामाजिक विकास, स्वास्थ्य, सुरक्षा और शिक्षा से जुड़ी नीतियों पर भी सरकार को सुझाव देगा. इसके अलावा, यह आयोग यह भी सुनिश्चित करेगा कि समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में जोड़ा जाए और वे गरिमामय जीवन जी सकें.

कल्याण योजनाओं की समीक्षा भी करेगा आयोग

सरकार द्वारा सफाई कर्मचारियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा और प्रभावी क्रियान्वयन की जिम्मेदारी भी इस आयोग के कंधों पर होगी. नीतीश कुमार ने कहा कि आयोग की सक्रिय भूमिका से उन वर्गों को फायदा पहुंचेगा, जो दशकों से उपेक्षित और शोषित रहे हैं.

पत्रकारों और आम जनता के लिए भी बड़े ऐलान

इससे पहले मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के लिए भी राहत की घोषणा की. पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत अब पात्र पत्रकारों को हर महीने 15 हजार रुपए पेंशन मिलेगी, जो पहले 6 हजार रुपए थी. यह योजना 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के मान्यता प्राप्त और बिहार के मूल निवासी पत्रकारों के लिए लागू होगी.

इसके साथ ही सरकार ने आम जनता को भी राहत देते हुए 125 यूनिट घरेलू बिजली बिल माफ करने की योजना का ऐलान किया है, जो 1 अगस्त से लागू होगी. वहीं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि बढ़ाकर 1100 रुपए प्रतिमाह कर दी गई है, जो पहले मात्र 400 रुपए थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नालंदा: मरीज की मौत मामले में डॉक्टर की बढ़ी टेंशन! NHRC पहुंचे परिजन
नालंदा: मरीज की मौत मामले में डॉक्टर की बढ़ी टेंशन! NHRC पहुंचे परिजन
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget