Bettiah News: पति से हुआ विवाद, मां ने लिया खौफनाक फैसला, तीन बच्चों के साथ उठाया ये कदम
Women Jumps Into River: लौरिया थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर दो स्थित नोनिया टोला में रविवार की देर रात महिला ने अपने तीनों बच्चे के साथ नदी में कूद गई.

बेतिया: जिले के लौरिया में पारिवारिक कलह के बाद एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ नदी में कूदकर जान दे दी. घटना लौरिया थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर दो स्थित नोनिया टोला की है. घटना की खबर फैलते ही अफरा-तफरी मच गई. रविवार की देर रात के बाद से ही स्थानीय गोताखोरों ने काफी खोजबीन के बाद महिला और उसकी बेटी का शव पानी से बाहर निकाला. सोमवार की सुबह भी खोजबीन जारी रही. वहीं एक बेटा और एक बेटी लापता हो गए.
यह भी पढ़ें- Banka News: प्रेमी कर रहा था शादी से इनकार, प्रेमिका के परिवार ने लड़के को किया पुलिस के हवाले, फिर हुआ ऐसा
खाने के दौरान पति से हुआ विवाद
बताया जाता है कि नोनिया टोला के कमलेश चौधरी मजदूरी का काम करता हैं. वह रविवार के देर शाम पत्नी आरती के साथ खाना खाने बैठे. इस दौरान ही विवाद हो गया. इसके बाद घर में सो रहे तीनों बच्चों को लेकर पत्नी आरती गांव के पास ही सिकरहना नदी की उपधारा यानी नारा पर पहुंची. इसके बाद महिला ने पहले तीनों बच्चों को पानी में फेंका. फिर खुद भी नदी में कूद गई. इस दिल दहलाने वाली घटना से सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही नरकटियागंज एसडीपीओ सहित पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई.
परिजन कुछ भी कहने से कर रहे इंकार
पूछताछ के दौरान परिजन ने मामले को लेकर कुछ भी कहने से परहेज किया. वहीं प्रशासन भी मामले की जांच के बाद ही आत्महत्या के कारण को बताने की बात कह रही. पुलिस ने बरामद हुए शवों को पोस्मार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया. मामले की पूछताछ की जा रही.
यह भी पढ़ें- Nalanda News: रणक्षेत्र में तब्दील हो गया ये अस्पताल, जमकर हुई तोड़फोड़, इमरजेंसी-OPD सेवा घंटों रहीं बाधित
















