एक्सप्लोरर

Bettiah Firing: बेतिया में बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोगों की लगी गोली, इलाके में सनसनी

Bettiah News: मामला बगहा के चौतरवा का है. गोलीबारी में घायलों की पहचान उतर प्रदेश के आजमगढ़ के 24 वर्षीय यासिर और राजू के रूप में हुई है.

Bettiah Firing: पश्चिम चंपारण के बगहा के चौतरवा में अज्ञात बदमाशों ने रविवार को दो लोगों को गोली मारी दी है जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना बगहा के चौतरवा परसौनी NH 727 के हमीरा गांव के पास की है. जहां अपराधियों ने दो लोगों की गोली मारी है. बताया जा रहा है कि मुर्गा ले जा रही गाड़ी पर बदमाशों ने अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे, जिसमे दो लोगों को गोली लग गई. 

गोलीबारी की घटना में गाड़ी के चालक और खलासी को गोली लगी है, जिसे गंभीर स्थित में इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. वहीं, अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार यूपी की तरफ से आ रही गाड़ी पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दो लोगों को लौरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां गंभीर स्थिति देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया. वहीं, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया है.

घायलों की हुई पहचान

सूचना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुटी है. अभी तक बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी है. वहीं, घटना के कारणों की जांच की जा रही है. घायलों की पहचान उतर प्रदेश के आजमगढ़ के 24 वर्षीय यासिर और राजू के रूप में हुई है, जो मुर्गा कारोबार से जुड़े हुए हैं. वहीं, चौतरवा थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दी कि मुर्गा लदे गाड़ी के ड्राइवर और उसके खलासी को बदमाशों ने गोली मार दी है, जिसमें वह दोनों लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं. जिनकों इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

ये भी पढे़ं: Patna News: पटना जंक्शन के पास बिजली कार्यालय में चल रही थी होली की पार्टी, पहुंची पुलिस, 10 शराबी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
प्रशांत किशोर बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, क्या है PK का प्लान?
प्रशांत किशोर बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, क्या है PK का प्लान?

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'

Embed widget