एक्सप्लोरर

Patna News: पटना जंक्शन के पास बिजली कार्यालय में चल रही थी होली की पार्टी, पहुंची पुलिस, 10 शराबी गिरफ्तार

Bihar News: होली को लेकर पूरे बिहार में उत्साह देखा जा रहा है. वहीं, शनिवार को उत्पाद विभाग ने पटना जंक्शन के पास होली की पार्टी कर रहे बिजली कर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की है.

Patna News: होली को लेकर बिहार में प्रशासन अलर्ट मोड पर है. वहीं, बिहार पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम शराबियों पर नकेल कसने के लिए पूरी तरह सजग है. इसी कड़ी में उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार को पटना जंक्शन के पास बिजली कार्यालय में शराब सेवन करते सात इंजीनियर को गिरफ्तार किया है. साथ मे तीन अन्य कर्मचारी भी गिरफ्तार हुए हैं.

 उत्पाद विभाग को मिली थी गुप्त सूचना

बताया जा रहा है कि पटना जंक्शन के पास आरएसएस के बिजली कार्यालय में कल होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था. इसमें खाने-पीने के साथ शराब की भी भरपूर व्यवस्था की गई थी. सहायक आबकारी आयुक्त प्रेम प्रकाश ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि पटना जंक्शन के पास बिजली कार्यालय में शराब की पार्टी चल रही है. इसके बाद उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर शैलेश कुमार सिंह और विनीता भारती ने बिजली कार्यालय में छापेमारी की, जिसमें 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

इनकी हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार लोगों में चार सेक्शन इंजीनियर हैं. इनमें प्रवीण कुमार, अविनाश कुमार, गौतम कुमार और प्रमोद कुमार हैं जबकि तीन जूनियर इंजीनियर चंदन कुमार, संजय कुमार और रवि कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा फिटर वीरेंद्र कुमार, हेल्पर राकेश और रितेश कुमार भी शामिल हैं. उत्पाद विभाग अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आज रविवार को मध्य निषेध की अदालत में भेजा जाएगा.

उसके बाद इन सभी को जेल भेजा जाएगा. यह सभी लोग सामूहिक रूप से एक जगह शराब पी रहे थे. एक बिजली अधिकारी के अनुसार  इन सभी पर विभागीय कार्रवाई भी हो सकती है. बता दें कि 2016 से बिहार में पूर्ण शराबबंदी है ऐसे में पीना और बेचना पूरी तरह गैर कानूनी और दंडनीय अपराध है.

ये भी पढे़ं: Bihar Board 12th Topper: बिहार टॉपर में सब्जी बेचने वाले का बेटा, साइंस स्ट्रीम में आया तीसरा रैंक, जानें कौन हैं प्रिंस कुमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget