एक्सप्लोरर

Bettiah Crime: बेतिया में 24 घंटे के अंदर तीन लोगों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले, एक की मौत, 2 गंभीर हालत में भर्ती

Bihar Crime News: तीनों घटना शहर के अलग अलग इलाके की है. पुलिस तीनों केस की जांच कर रही है, लेकिन फिलहाल उनके भी हाथ खाली हैं. वारदात से लोगों में भी काफी दहशत है.

बेतिया: बिहार के बेतिया में निजी क्लीनिक संचालक समेत तीन लोगों पर चाकू से वार किया गया है. इसमें एक कि मौत हो गई जबकि दो लोग इलाजरत हैं. बुधवार की सुबह से लेकर देर रात तक चाकूबाजी की यह वारदात शहर में तीन अलग अलग जगहों पर हुई है जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है.

एक की इलाज  दौरान मौत

पहली घटना मनुआ पुल ओपी क्षेत्र के आलोक भारती स्कूल के पास की है जहां श्रीनगर थाना क्षेत्र के राय टोला निवासी चंद्रमोहन कुमार को उस वक्त अपराधियों ने चाकू मार दिया जब वह देर रात अपने घर लौट रहा था. गंभीर हालत में पुलिस ने इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

हमले में आईटीआई की हालत गंभीर

दूसरी घटना बेतिया शहर के पुशु मेला हजारी में घटी जब स्टेशन चौक से आईटीआई जयप्रकाश नगर स्थित अपने घर लौट रहे एक अधेड़ को अपराधियों ने चाकू मार दिया जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए. उनका इलाज जीएमसीएच में चल रहा है. तीसरी घटना शहर के संत घाट की है जहां बच्चों के विवाद में बुधवार की देर रात करण कुमार नाम के युवक को अज्ञात बदमाशों ने चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. उसका भी इलाज बेतिया जीएमसीएच में चल रहा है.

पुलिस कर रही जांच

चाकूबाजी की तीनों घटनाओं में पुलिस के हाथ अबतक खाली हैं लेकिन इस घटना से शहरवासियों में दहशत का माहौल है.फ़िलहाल पुलिस सभी मामलों की जांच में जुट गई है. हालांकि एक ही दिन हुए तीनों वारदात को लेकर लोगों में भारी दहशत का माहौल है. पुलिस की गश्ती के बावजूद इस तरह से घटनाओं का होना कई सवाल भी खड़े करता है.

यह भी पढ़ें- Patna Firing: पटना के पॉश इलाके में सोती रही पुलिस, महिला से लूटपाट, विरोध करने पर 4 लोगों को मारी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget