एक्सप्लोरर

Bettiah News: बेतिया में किसान पर मगरमच्छ ने किया हमला, खेत में कर रहा था सिंचाई का काम, कुदाल चलाकर बचाई जान

Crocodile Attacked on Farmer: मगरमच्छ के हमले से किसान जख्मी हुआ है. किसान का हाथ टूट गया है. उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच रेफर किया गया है.

बेतिया: पश्चिम चंपारण के बगहा में मगरमच्छ के हमले से एक किसान जख्मी हो गया. किसान खेत में सिंचाई कर रहा था. इसी दौरान किसान पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया. घटना बीते बुधवार (31 मई) की देर शाम की है. मगरमच्छ के हमले से किसान बुरी तरह घायल हो गया. 50 वर्षीय किसान गोबरी बिन ने किसी तरह मगरमच्छ पर कुदाल से वार किया और अपनी जान बचाई.

किसान की हालत गंभीर, जीएमसीएच रेफर

मगरमच्छ के हमले के दौरान किसान ने कुदाल से मारकर किसी तरह खुद को बचा लिया लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. इस दौरान किसान का हाथ भी टूट गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल किसान को इलाज के लिए बगहा अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया है.

किस जगह की है घटना?

बताया जा रहा है कि ये पूरा मामला बगहा 2 प्रखंड की नरवाल बरवाल पंचायत के पोखर भिंडा सरेह का है. किसान गोबरी पोखर भिंडा सरेह में खेतों की सिंचाई कर रहा था. इसी दौरान मगरमच्छ ने हमला कर दिया. किसान पईन के माध्यम से अपने खेत में पानी का पटवन कर रहा था. इसी पईन में मगरमच्छ पहुंच गया.

मगरमच्छ ने हाथ पर ही किया हमला

घटना को लेकर अनुमंडल प्रभारी चिकित्सा उपाधीक्षक डॉक्टर केबीएन सिंह ने बताया कि किसान की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. मगरमच्छ ने किसान के हाथ पर वार किया है. ऐसे में किसान का हाथ बुरी तरह डैमेज हो गया है. हाथ टूट भी गया है.

बता दें कि गंडक नदी में मगरमच्छों का वास है. ऐसे में गंडक नदी से मगरमच्छ  निकल कर नहर में आ जाते हैं, जिसके कारण इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'नीतीश कुमार चाहते हैं विपक्षी एकता को...', चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री को लेकर कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टार्गेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टार्गेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget