एक्सप्लोरर

Begusarai News: PNB से 12 लाख रुपये से अधिक की लूट, हथियार बंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

तेघड़ा थाना क्षेत्र के NH-28 पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 12 लाख रुपये की लूट हुई है. पांच की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने ग्राहकों के भी रुपये लूट लिए हैं.

बेगूसराय: जिले में एक बार फिर अपराधियों ने बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों ने मंगलवार को तेघड़ा थाना क्षेत्र के एनएच-28 पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 12 लाख 21 हजार 551 रुपये की लूट की है. साथ ही अपराधियों ने बैंक में मौजूद ग्राहकों के भी रुपए लूट लिए हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुल पांच की संख्या में हथियारबंद अपराधी बैंक में पहुंचे और सबसे पहले शाखा प्रबंधक रामानुज कुमार को हथियार के बल पर बंधक बना लिया. इसके बाद लूट की इस घटना को अंजाम दिया. लूट के क्रम में अपराधियों ने बैंक में मौजूद ग्राहकों के साथ मारपीट भी की है.

वहीं, इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है. घटना की सूचना के बाद तेघड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. इस संबंध में तेघड़ा के एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया की घटना की जांच की जा रही है. सभी अपराधी की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किया जा रहा हैं. इसके बाद पुलिस जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लेगी.

ये भी पढ़ें- OMG! प्रेमिका के 'ना' के बाद प्रेमी ने खून से रंग लिए हाथ, कहा- उसने किसी और के लिए मेरे साथ की बेवफाई

क्या कहते हैं शाखा प्रबंधक

इधर, तेघड़ा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक रामानुज ने बताया कि हमलोग अन्य दिनों के भांति अपने कार्यलय में बैठकर काम निपटा रहे थे. इसी बीच करीब पांच की संख्या में अपराधी बैंक में घुसकर सभी को हथियार के बल पर कब्जे में ले लिए और लूट पाट शुरू कर दी, जिसमें दो अपराधी मेरे केबिन में घुसकर मुझे बंधक बना लिए और हथियार के दम पर बैंक का सारा कैश निकालकर अपने साथ ले गए. इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई.

बेगूसराय जिले में बेखौफ हुए अपराधी

गौरतलब है कि हाल के दिनों में बेगूसराय जिले में लूट, हत्या जैसे बड़ी वारदातों के कई मामले सामने आए हैं, जिनमें अधिकांश मामलों में पुलिस के हाथ खाली हैं. इसपर स्थानीय लोगों का कहना है कि बेगूसराय में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. आए दिन अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस सिर्फ मामले की जांच करती है.

ये भी पढ़ें- Tej Pratap Yadav: मथुरा में लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव को पुलिस ने आधे घंटे तक थाने में बिठाया, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget