एक्सप्लोरर

बिहार के इस जिले में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 'नो एंट्री', कार्यक्रम से क्यों रोका गया? सियासत तेज

प्रशासन का कहना है कि लाखों लोग कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. यहां मंदिर के पास आने जाने के लिए सुरक्षित रास्ता या कोई पुल नहीं है. इस कारण बाबा को अनुमति नहीं मिली.

Baba Dhirendra Shastri: बाबा बागेश्वर को बिहार के वैशाली आने की अनुमति नहीं मिल सकी. वो बुधवार 5 मार्च को बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेने वाले थे, लेकिन पुलिस ने इस पर रोक लगा दी है. कार्यक्रम में 5 से 7 लाख लोगों के भाग लेने की संभावना थी, जिसे देखते हुए रोक लगाई गई है. 

मंदिर के पास आने जाने के लिए सुरक्षित रास्ता नहीं

दरअसल प्रशासन ने अनुमान लगाया कि लाखों लोग कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं, यहां मंदिर के पास आने जाने के लिए सुरक्षित रास्ता या कोई पुल नहीं है. गंगा नदी से घिरा हुआ चारों तरफ का द्वीपीय क्षेत्र है, ऐसे में बड़ी संख्या में लोगों का आना सुरक्षित नहीं है और कार्यक्रम वाले इलाके में संसाधन उपलब्ध नहीं है, जहां पर लाखों लोगों की सहभागिता के साथ कार्यक्रम करना विधि व्यवस्था के हिसाब से सही नहीं है.

हाजीपुर पुलिस ने पत्र जारी कर उस खबर का खंडन किया है, जिसमें धीरेंद्र शास्त्री की आगमन की खबर चलाई गई थी, वहीं बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री ने अपना वीडियो बयान जारी कर पूरी बात बतलाई है. उन्होंने कहा कि व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवधानों के कारण हम नहीं आ रहे हैं, आप लोग अपना कार्यक्रम सफल बनाओ. हम बालाजी से प्रार्थना करते हैं. धीरेंद्र शास्त्री ने लोगों के लिए भगवान से प्रार्थना भी की. 

बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री पहले भी दो बार बिहार के गया जिला आ चुके थे, तीसरी बार बिहार के वैशाली जिले राघोपुर दियारा पहुंचने वाले थे, लेकिन प्रशासन का कहना है कि धीरेंद्र शास्त्री के लिए इस इलाके में कार्यक्रम करना सुरक्षित नहीं है.

इस पूरे मुद्दे पर बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन के जरिए परमिशन नहीं दिया गया है, ऐसी बात नहीं है. धीरेंद्र शास्त्री सनातन के जागरूक चेहरा हैं. पूरे बिहार के लोग उनका आदर करते हैं. धीरेंद्र शास्त्री का जहां कार्यक्रम था, वहां एक नदी है. उस नदी को पार करके कार्यक्रम में जाना था. नदी पार करने का साधन पीपा पुल और नाव है. धीरेंद्र शास्त्री के बड़ी संख्या में फॉलोअर हैं. ऐसे में भीड़ ज्यादा होती और कोई दुर्घटना ना हो, इसको ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने परमिशन नहीं दिया. धीरेंद्र शास्त्री ने भी बयान जारी कर कहा है कि मैं आऊंगा जब सही समय होगा. 

क्षेत्र में लंबे समय से लालू परिवार का कब्जा

आपको बता दें कि क्षेत्र पर लंबे समय से लालू परिवार का कब्जा है. यहीं से चुनाव जीतकर लालू प्रसाद यादव मुख्यमंत्री बने हैं और उनके पत्नी राबड़ी देवी भी इसी राघोपुर से चुनाव जीत कर मुख्यमंत्री बनी हैं. अब दो बार से बेटे तेजस्वी यादव चुनाव जीतकर विधायक बने हैं और उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बने हुए हैं. हाई प्रोफाइल इलाका होने के बावजूद भी राघोपुर दियारा इलाका में ना तो हाजीपुर से राघोपुर जाने के लिए और नहीं पटना से राघोपुर जाने के लिए कोई पक्की सड़क और ना ही पुल की शुरूआत अब तक की गई है. 

ये भी पढ़ेंः नवादा में 4 लोगों की करंट लगने से मौत, मरने वालों में 2 बच्चे भी शामिल, टूटे हुए बिजली के तार ने ली जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget